By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: बैंड बाजा और बारात के साथ 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न महिला बाल विकास धरमजयगढ़ व कापू की रही महत्वपूर्ण भूमिका
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > बैंड बाजा और बारात के साथ 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न महिला बाल विकास धरमजयगढ़ व कापू की रही महत्वपूर्ण भूमिका
Latest News

बैंड बाजा और बारात के साथ 56 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न महिला बाल विकास धरमजयगढ़ व कापू की रही महत्वपूर्ण भूमिका

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:57
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1000924831

धरमजयगढ़ । मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में गुरुवार 7 मार्च को 56 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।जिसमे धरमजयगढ़ से 28 और कापू सेक्टर से 28 जोड़े जिसमे 11 जोड़ी ईसाई समुदाय तथा शेष 45 हिंदू जोड़े विवाह के बंधन में बंधे इस मौके पर धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे

IMG20240307113321

वहीं धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल के मार्गदर्श में तथा महिला बाल विकास अधिकारी पूनम मित्तल कापु परियोजना अधिकारी सुनीता खलखो के कुशल नेतृत्व में आयोजित 56 जोड़ो के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए उक्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए एवं नवदपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किए।


आपको बता दे छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह पर मदद देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की है। कन्या विवाह योजना के माध्यम से परिवार को विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।

1000924843

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कन्या विवाह योजना का संचालन किया जाता है। शासन द्वारा कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जोड़ो को 50 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत किया जाता है, जिसमें से 21 हजार रुपये कन्या को वित्तीय सहायता के रूप में बैंक खाते के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाता है। इसी तरह 15 हजार रूपये का उपहार सामग्री, 6 हजार रुपये का वर-वधु का श्रृंगार एवं वस्त्र इत्यादि तथा 8 हजार रूपये विवाह के आयोजन पर व्यय किया जाता है। इस तरह प्रत्येक जोड़ो को 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की जाती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000924716 जन जागृति के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित
Next Article महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के प्राचीन भगवान भोलेनाथ मंदिर प्रांगण पर कल किया जाएगा विशेष पूजन पाठ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?