By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News

नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!

Vivek Pandey
Last updated: 27 February 2026 23:31
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
InShot 20260227 231751599

कांकेर. कांकेर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाह शिक्षकों और लिपिक पर कार्यवाही की गई है. शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक, स्कूल से लगातार अनुपस्थित शिक्षक और लिपिक को कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर निलंबित किया गया है.

कोयलीबेड़ा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ लिपिक विजय कुमार बर्मन सहायक ग्रेड 3 के द्वारा छात्रवृत्ति पंजीयन कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था. इसके चलते उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था. पर उन्होंने नोटिस का सही समय पर जवाब भी नहीं दिया गया. छात्रवृत्ति पोर्टल पर ब्लॉक स्तर में लंबित विद्यार्थियों की जानकारी जिला कार्यालय में नियमित तौर पर नहीं पहुंच पा रही थी. बीईओ के प्रतिवेदन पर सहायक ग्रेड तीन विजय कुमार बर्मन को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंतागढ़ किया गया है.

InShot 20260227 232850450

विकासखंड कोयलीबेड़ा के प्राथमिक शाला आलदंड में पदस्थ सुबेसिंह ध्रुव सहायक शिक्षक एलबी लगातार अपने कार्य से अनुपस्थित थे. जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है निलंबन अवधि में मुख्यालय बीईओ कार्यालय किया गया है.

कोयलीबेड़ा विकासखंड के प्राथमिक शाला राजामुंडा में प्रधान पाठक के पद पर लबोधर सिंह ठाकुर पदस्थ हैं. वे अपने स्कूल में शराब सेवन कर आते थे. जांच में इसकी पुष्टि हुई. जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है.विकासखंड कोयलीबेड़ा के प्राथमिक शाला आलदंड में पदस्थ सुबेसिंह ध्रुव सहायक शिक्षक एलबी लगातार अपने कार्य से अनुपस्थित थे. जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है निलंबन अवधि में मुख्यालय बीईओ कार्यालय किया गया है.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Next Article शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026
अंबेडकर जयंती के अवसर पर कापू व मिरिगुड़ा में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को किया याद!
Latest News 14 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?