By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: नगर पंचायत घरघोडा बह रही है उल्टी गंगा, तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सड़क में
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > नगर पंचायत घरघोडा बह रही है उल्टी गंगा, तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सड़क में
Latest News

नगर पंचायत घरघोडा बह रही है उल्टी गंगा, तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सड़क में

Vivek Pandey
Last updated: 28 September 2025 10:44
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003310669

नगर पंचायत की मौन स्वीकृति से उड़ रही है विष्णु के सुशासन में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां

रायगढ़।
एक तरफ देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से स्वच्छ भारत आरोग्य भारत का संदेश देने के लिए सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है। भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी वर्ग जनहित में सफाई तथा अन्य कार्य कर रहे है। इसमे नगर पंचायत घरघोडा प्रशासन अपने ही ढ़र्रे में चलते हुए स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है, जिसमे स्वच्छता अभियान का बंटाधार एक तालाब से जलकुंभी निकालकर सड़क में बेतरतीब फेंक रहे है।

घरघोड़ा नगर पंचायत वार्ड 10 12 में दो तालाब एक दूसरे से जुड़े हुये मौजूद है जिसमें एक तरफ बगमुडा है जबकि दूसरा तालाब छोटेमुडा है। दोनों ही तालाब अगल-बगल में है।
वर्तमान में त्यौहार का सीजन है, पूजा पाठ का दौर आस्था स्वरूप चल रहा है।तालाब में घट स्थापना व मूर्ति विसर्जन किया जाता है। ऐसे में यहां बड़े स्तर में यहां जलकुंभियो की मौजूदगी से तालाब बदहाली झेल रहा है। इससे कई तरह की व्यवहारिक परेशानियां लोगों को उठाना पड़ रहा है
जिसे देखते एक तालाब बगमुड़ा से जलकुंभी को हटाया जा रहा है। लेकिन उक्त तालाब से निकल गए जलकुंभियों को बगल में ही मौजूद छोटेमुडा तालाब व लैलूंगा रोड़ से जुड़े रेंगालबहरी मार्ग है उक्त मार्ग पर गर्ल्स हॉस्टल भी स्थित है वहां बेतरतीब तरीके से उक्त जलकुम्भी को फेंका जा रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को जलकुंभियों के सड़ने से बदबू से जादोजत करना पड़ रहा है। देखा जा रहा है यह एक तरह से स्वच्छता अभियान के धज्जियां भी उड़ा रहा है। यह भी बताएं लाजमी होगा कि नगर पंचायत अपने ही कार्यों के चलते हमेशा से सुर्खियों में रहा है। इस बार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा को ही नजरअंदाज करते हुए तो अभियान को मटियामेट कर रही है। इससे लोगों में नाराजगी भी है।

संख्या बल में भाजपा आगे, सासंद जिला भाजपा अध्यक्ष का गृह ग्राम फिर भी कर रहे है नजरअंदाज।

घरघोडा नगर पंचायत में इस बार काफी उलटफेर हुआ है हालांकि इससे पहले भी राजनीतिक उलटफेर हो चुका है। वहीं राज्य में भाजपा सरकार नप घरघोड़ा में भाजपा पार्षदों की अधिक संख्या होने तथा सांसद और जिला भाजपा अध्यक्ष के गृह क्षेत्र होने के बाद मौन रहना कही ना कही बताता है कि नपं के आगे नमस्तक है।

वर्जन
सीएमओ से पूरी जानकारी लूंगा- एसडीएम

घरघोडा में पदस्थापना हाल- फिलहाल में मुझे मिला है, यहां आए हुए कुछ ही दिन हुए तो इस पूरे प्रकरण पर मैं एक बार नगर पंचायत सीएमओं से चर्चा कर लेता हूं,पूरी जानकारी लेकर ही कुछ बता पाउंगा।

दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम घरघोडा

वर्जन

एक को मार कर दूसरे को बचाने का गलत तरीका- सोमदेव

एक तालाब को बचाने के नाम पर दूसरे तालाब को मृत करना यह गलत हैं। इस सम्बंध मेरे द्वारा अवकाश के बाद स्थानीय प्रशासन से मिलकर वस्तु स्थिति को उनके समक्ष रखूंगा।

सोमदेव मिश्रा, कांग्रेस नेता घरघोडा

वर्जन

नगर पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है कार्य स्वच्छता के विपरीत है। जलकुंभियो के निपटान व अन्य व्यवस्था को कार्य योजना बनाकर किया जाना चाहिए। जलकुंभियों को अन्य तालाबो में पाटना भी गलत है। इस दिशा मे नगर पंचायत व प्रशासन से चर्चा की जाएगी।

सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा नेता घरघोड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कापू माध्यमिक विद्यालय छात्रों की अनूठी पहल,गौ विज्ञान परीक्षा और गौ संवर्धन को लेकर निकाली गई जन जागरुकता रैली!
Next Article विजयदशमी पर्व पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कल भव्य पथ संचलन, समाजिक एकता का देंगे संदेश!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?