By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: उर्षुलाइन स्कूल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे,शिक्षकों का बेढंग रवैया बना अभिभावकों का सिरदर्द!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > उर्षुलाइन स्कूल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे,शिक्षकों का बेढंग रवैया बना अभिभावकों का सिरदर्द!
Latest News

उर्षुलाइन स्कूल में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे,शिक्षकों का बेढंग रवैया बना अभिभावकों का सिरदर्द!

Vivek Pandey
Last updated: 14 November 2025 15:34
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003522483

धरमजयगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ का उर्षुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल इन दिनों शिक्षा से ज़्यादा विवादों के लिए सुर्खियों में है। वहीं अभिभावकों का धैर्य टूट चुका है, और वजह है—स्कूल में शिक्षकों का बेढंग, कठोर और गैर-जिम्मेदाराना रवैया, जिसने शिक्षा के इस मंदिर को अव्यवस्था के अड्डे में बदलकर रख दिया है।

बता दें, बीते दिनों छात्रों के बीच हुई भिड़ंत में एक बच्चे के सिर पर चोट लगी, लेकिन इससे ज़्यादा चौंकाने वाली बात थी—अभिभावकों के सवाल पूछने पर एक शिक्षिका का “बच्चे को स्कूल से निकाल ले जाइए” जैसा बेहिसाब बयान। यह सिर्फ संवेदनहीनता नहीं, बल्कि शिक्षक धर्म का खुला अपमान है।

1003522497

आपको बता दें,स्कूल में आए दिन होने वाली मारपीट, झगड़े और शून्य अनुशासन पर प्रबंधन की चुप्पी यह साबित करती है कि यहाँ शिक्षा नहीं, बल्कि मनमानी का राज चलता है। और शुल्क वसूली में तेज़, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन में सुस्त—ऐसा चरित्र किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए कलंक से कम नहीं।

वहीं अभिभावकों का आरोप है, कि यह पहली घटना नहीं है। महीनों से अनुशासनहीनता का सिलसिला जारी है, मगर प्रबंधन का रवैया इतना ढीला है,मानो उन्हें बच्चों की सुरक्षा से कोई सरोकार ही न हो। न चेतावनी, न कार्रवाई—यही लापरवाह व्यवस्था छात्रों के मनोबल को बिगाड़ रही है।

और एक तरफ जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जहाँ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में जुटे हैं, वहीं उर्षुलाइन स्कूल का यह रवैया पूरे जिला शिक्षा तंत्र पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है। अगर प्रबंधन ने अब भी आँख नहीं खोली तो यह अराजकता किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती है।

बहरहाल स्पष्ट है,उर्षुलाइन स्कूल में बदलाव की तत्काल ज़रूरत है। शिक्षकों की मनमानी और प्रबंधन की ढीली पकड़ अगर नहीं रुकी, तो यह विद्यालय बच्चों का भविष्य नहीं, उनकी मुश्किलें गढ़ने वाला स्थान साबित होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ नगर पंचायत के अम्बेटीकरा मुख्य मार्ग स्ट्रीट लाइट से होगा जगमग!
Next Article जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजा धरमजयगढ़ जनपद पंचायत विकासखण्ड स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?