By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: विधानसभा धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > विधानसभा धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
Latest News

विधानसभा धरमजयगढ़ विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Vivek Pandey
Last updated: 28 October 2025 17:53
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003448444


धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दिए गए कार्यों के आयोजनों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने सहित और अन्य विषयों को लेकर विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित सांसद निवास छर्राटांगर में रखी गई थी।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और हमारी संगठन को एक लगभग वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।हमारी सांगठनिक ढांचा को हमें दुरुस्त करने की आवश्यकता है।पंचपरमेश्वर,त्रिदेव,मंडल पदाधिकारी और पूरी कार्य समिति में आपसी सामंजस्य तालमेल बनाकर रखने की जवाबदारी मंडल अध्यक्षों की है।

1003448435

किस मतदान केन्द्र पर हमारा प्रदर्शन कैसे रहा इसकी समीक्षा करते हुए वहा कैसे हमें और अच्छा सफलता कैसे मिलेगी इसकी चिंता हम सबको करने की आवश्यकता है।भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों प्रधानमंत्री आवास,महतारी वंदन,35 किलो प्रति माह मुफ्त में चावल,किसान सम्मान निधि को जनता को बताने का कार्य करने की जवाबदारी मंडल अध्यक्षों की है।अपने अपने मंडलों में कोर कमेटी गठित कर किसी भी निर्णय को सामूहिक करने का कार्य मंडल अध्यक्षों को करना है।पिछले दिनों मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए मंडल अध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी कार्यक्रमों को भी और अच्छे ढंग से करने की बात जिला अध्यक्ष ने कही। वही हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा आयोजित बूथ लेवल एजेंटों के प्रशिक्षण में कम उपस्थिति को लेकर चिंता जाहिर की।मुख्य अतिथि और सांसद राधेश्याम राठिया ने समिति को सदस्यों को संबोधित करते हुए सभी को धनतेरस दीपावली की बधाई दी और यह एक तरह से दीपावली मिलन समारोह भी है।सभी की व्यस्तता है इसके बावजूद आप सब पार्टी के कार्यों में लगे हैं और निरंतर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगे हैं।केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में अहम कड़ी का कार्य कर रहे हैं।जिला भाजपा महामंत्री जतिन साव ने आगामी कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को रायपुर पहुंचने का आह्वान किया।उन्होंने सबका सौभाग्य बताते हुए कहा कि राज्य के निर्माण और निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को भी देखेंगे।महामंत्री विकास केडिया ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया इसमें अधिक लोग पंजीयन कराए हैं और खेलों के विषय में बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में खो खो,ऊंचीकुद,लंबीकूद, रस्साकसी और फुगड़ी सम्मलित है।यह आयोजन संकुल,विकास खंड एवं संसदीय स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता मार्च का आयोजन के विषय में बताते हुए कहा कि धरमजयगढ़ विधान सभा में 12 नवंबर को घरघोडा से तमनार तक एकता मार्च किया जाएगा जिसमें कम से कम 1000 लोग शामिल होंगे।बैठक को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल,जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने भी संबोधित किया बैठक का सफल संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश पंडा ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ छठ महापर्व मै आस्था और उमंग की अनोखी परंपराएं, नगर पंचायत द्वारा की गई विशेष व्यवस्था क्यों डूबते सूर्य को दिया जाता है अर्घ्य?
Next Article अपने मांगों को लेकर धरमजयगढ़ ब्लाक के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?