धरमजयगढ़ विधानसभा मै भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
धरमजयगढ़ न्यूज़ — प्रदेश की भाजपा सरकार के 2 वर्ष की कार्यकाल पूर्ण होने पर धरमजयगढ़ विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जो नीचे पारा स्थित मंगल भवन में रखा गया स्थानीय सांसद राधेश्याम राठिया, प्रशांत ठाकुर, जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुंधर दीवान, उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव सभी पार्षद सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष लीनव राठिया उपाध्यक्ष शिशु शशि,सोमेश्वर मिश्रा, सहित सभी मंडल के अध्यक्ष,महामंत्री, पदाधिकारी सहीत पूरे विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ. प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसी अवसर में विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया था. उक्त सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रदेश की सरकार द्वारा इन दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी वही प्रशांत सिंह ठाकुर,अरुण धर दीवान ने भी प्रदेश की सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इसका प्रचार प्रसार घर-घर तक किए जाने पर जोर दिया!
धरमजयगढ़ विधानसभा मै भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Leave a comment
