By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: वर्ष प्रतिपदा पर नवचेतना का आह्वान, धरमजयगढ़ में बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा का आयोजन!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > वर्ष प्रतिपदा पर नवचेतना का आह्वान, धरमजयगढ़ में बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा का आयोजन!
Latest News

वर्ष प्रतिपदा पर नवचेतना का आह्वान, धरमजयगढ़ में बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा का आयोजन!

Vivek Pandey
Last updated: 19 March 2026 07:30
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
168533

धरमजयगढ़। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, जिसे वर्ष प्रतिपदा के रूप में जाना जाता है, भारतीय संस्कृति में नवआरंभ, नवसंकल्प और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक पर्व है। इसी पावन तिथि से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होता है, जो समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, सनातन परंपराओं और राष्ट्रहित के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

आपको बता दें, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन सृष्टि के सृजनकर्ता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। यही तिथि हिन्दू पंचांग के नववर्ष का आरंभ भी मानी जाती है तथा महान सम्राट विक्रमादित्य द्वारा प्रारंभ किया गया विक्रम संवत भी इसी दिन से शुरू होता है। देश के विभिन्न हिस्सों में यह पर्व अलग-अलग स्वरूपों में मनाया जाता है,दक्षिण भारत में ‘उगादी’ के रूप में, महाराष्ट्र में ‘गुड़ी पड़वा’ के रूप में, वहीं सिंधी समाज में ‘चेट्रीचंड’ के रूप में भगवान झूलेलाल की जयंती के साथ यह दिन विशेष महत्व रखता है। संघ परंपरा में भी इस दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

बता दें,इस पावन अवसर पर समाज को धर्म, संस्कृति और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। नववर्ष के स्वागत हेतु प्रातःकाल स्नान-पूजन, घर एवं प्रतिष्ठानों में भगवा ध्वज स्थापना, तोरण एवं रंगोली सजावट तथा पंचांग के अनुसार शुभ संकल्प लेने का संदेश दिया गया है। साथ ही, बड़ों का आशीर्वाद लेकर भारतीय संस्कारों को आत्मसात करने का भी आह्वान किया गया है।

इसी क्रम में धरमजयगढ़ में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में 19 मार्च 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 27 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन राम मंदिर, नीचे पारा, धरमजयगढ़ में होगा।

और वहीं समस्त हिन्दू समाज से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक उत्सव को गरिमामय बनाएं और नववर्ष का स्वागत सामूहिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ करें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Latest News 18 March 2026
धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू! बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Latest News 18 March 2026
धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Latest News 18 March 2026
5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Latest News 15 March 2026
वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest News 15 March 2026
निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू बंगाल में TMC पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- TMC इस आंधी को रोक नहीं पाएगी!
Latest News 14 March 2026
जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश!
Latest News 14 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?