




नगर पंचायत धर्मजयगढ़ में स्वच्छता ही सेवा की शुरुआत हो चुकी है जिसकी शुरुआत के उपरांत नगर पंचायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि निकाय क्षेत्रों को पर्यावरण दृष्टि से हरा भरा स्वच्छ व सुंदर बनाना है इन कार्य में आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने अभियान के तहत नगर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसकी शुरुआत नगर के विभिन्न चिन्हांकित क्षेत्र जैसे नेहरू पार्क वार्ड क्रमांक 10 एकलव्य विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य महोदय , समस्त शिक्षकगणों एवं छात्रों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तरुणा श्याम साहू उपाध्यक्ष टार्जन भारती मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भरत साहू सहित सब इंजीनियर नरेंद्र सिंह एवं जिला कोऑर्डिनेटर पूर्णिमा गोयल एवं स्वच्छता दीदी एवं नगर पंचायत कर्मचारीगण उपस्थित रहे

स्वच्छता ही सेवा का उद्देश्य महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करना है 2024 का यह अभियान विशेष रूप से पर्यावरण की सुरक्षा प्लास्टिक कचरे के उन्मूलन स्वच्छ पेयजल शहर की सुंदरता पर केंद्रित रहेगा स्वच्छता के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक किया जाएगा