By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कलेक्टर श्री गोयल एवं एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कलेक्टर श्री गोयल एवं एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण
Latest News

कलेक्टर श्री गोयल एवं एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:02
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
InShot 20231126 132546720

मतगणना एजेंटों की बैठक, सुरक्षा, मतगणना टेबल की व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

स्ट्रॉग रूम से मतगणना कक्ष तक कॉरिडोर में सीसीटीवी फूटेज के प्रसारण हेतु दिए निर्देश

रायगढ़/ विधान सभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना हेतु गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज में विधान सभावार मतगणना कक्ष बनाया गया है। जिसका आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल एवं एसएसपी श्री सदानंंद कुमार ने निरीक्षण किया।

InShot 20231126 132615109

इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, रिटर्निंग ऑफिसर खरसिया श्री रोहित सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक आवाजाही हेतु कॉरिडोर में बेरिकेटिंग एवं आवश्यक सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल एवं एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने विधान सभावार बनाये गये मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष में बेहतर तरीके से तार की जालियां लगाने एवं बाहर से बेरिकेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी विधान सभाओं के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से मत गणना कक्ष में मशीनों के मूवमेंट हेतु आवश्यक बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम से निकलने वाला व्यक्ति गणना कक्ष में पहुंचते तक सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहें, इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष में सीसीटीवी के डिस्प्ले लगाने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रत्याशियों एवं गणना अभिकर्ता के आवाजाही को सहज बनाने सुरक्षा बलों के साथ विधान सभाओं के गणना कक्ष के अलग प्रवेश द्वार तथा अन्य विधान सभाओं के कॉरीडोर में बेरिकेट्स लगाने के निर्देश दिए।

InShot 20231126 132659783

इस दौरान एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने प्रवेश द्वार, चेकिंग पॉइंट्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर श्री गोयल ने स्ट्रॉग रूम की आवाजाही का निरीक्षण करते स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों से चर्चा करते हुए विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा किए गए निरीक्षण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने मीडिया सेंटर स्थान की जानकारी ली। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय ने बताया कि सभी अभ्यर्थी प्रत्येक मतगणना टेबल पर मतगणना एजेंट नियुक्त कर सकते हैं, इसके लिए दिनांक 29 नवम्बर 2023 शाम 05 बजे तक संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर्स के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। केआईटी कॉलेज के बाहर मीडिया सेंटर के साथ उद्घोषक कक्ष बनाया जा रहा हैं, जहाँ पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मीडिया को मतगणना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्री गोयल ने मोबाइल एवं गेजेट्स चेकिंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान स्ट्रॉन्ग रूम मूवमेंट की सीसीटीवी अवलोकन हेतु राजनीतिक पार्टी के निर्वाचन अभिकर्ता से कलेक्टर श्री गोयल ने चर्चा भी किए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धर्मजयगढ़ शासकीय बिरहोर आश्रम मै व्यवस्था का बूरा हाल, अधीक्षक के द्वारा किए गए पत्राचार का अब तक सहायक आयुक्त ने नही किया निराकरण
Next Article बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी मेला आयोजन के लिए बना चुनौती
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?