
धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ वनमंडल मे इन दिनों मानो अवैध कार्यो की बाड़ सी आ रखी हो. जवाबदार कुम्भकर्णिय नींद मे सौ रहे हैँ.मामला धरमजयगढ़ के बाकारुमा रेंज से जुडा हैँ जहाँ पर 8 मेगावाट लघु जल विद्युत परियोजना (धनबादा पावर ) को स्थानीय अधिकारियो द्वारा अवैधानिक कार्य करने के लिए खुली छूट दे दी गई है! बताया जा रहा हैँ की इस परियोजना मे बिना वन मण्डल की गैर अनुमति के सारे कार्यों को किया जा रहा हैँ.
ताजा मामला विद्युत पोल के विस्तार से जुडा हैँ जहाँ हाथी प्रवहित क्षेत्र में धनबादा पावर के ठेकेदार द्वारा जंगल के अंदर अवैध रूप से विद्युत पोल को गाड़ा जा रहा है. वही ज़ब इस संबंध में संबंधित रेंजर से बात की गई तो उनका कहना था की विद्युत विभाग द्वारा पोल को शिफ्ट किया जा रहा हैँ. हैरानी तो तब हुई जब विद्युत विभाग के अधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि संबंधित कार्य धनबादा पावर के द्वारा करवाया जा रहा है.
जहाँ 13 मीटर के लम्बे खम्भे मे 8 मीटर तक 11 के.वी और उसके ऊपर 33 के.वी.तार लगाए जायेंगे. वही इस परियोजना के संबधित ठेकेदार ने बताया की इस पूरे कार्य को धनबादा पावर के द्वारा करवाया जा रहा हैँ जिसका भुगतान भी कंपनी के द्वारा किया जायेगा. वही इस पूरे मामले मे वन विभाग के एक जवाबदार अधिकारी द्वारा संदेहास्पद जानकारी देना कई संदेहो को जन्म देता हैँ. बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा की वनमंडल इनके ऊपर कोई कार्रवाई करता है या फिर पूर्व के भन्ति मामलो मे इन्हे खुली छुट दी जायगी !
