By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ के नेवार- बोर्लझरिया गांव के जंगलों में अतिक्रमण का खेल,मशीनों से उजड़ रही हरियाली! विभाग मौन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ के नेवार- बोर्लझरिया गांव के जंगलों में अतिक्रमण का खेल,मशीनों से उजड़ रही हरियाली! विभाग मौन
Latest News

धरमजयगढ़ के नेवार- बोर्लझरिया गांव के जंगलों में अतिक्रमण का खेल,मशीनों से उजड़ रही हरियाली! विभाग मौन

Vivek Pandey
Last updated: 22 March 2026 12:04
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
163361


धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ मे बोरो रेंज के अंतर्गत ग्राम नेवार इन दोनों वनों की कटाई अतिक्रमण को लेकर मामला सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि जंगलो के अंदर बड़े पैमाने पर वनों को साफ कर मशीन के माध्यम से कृषि योग्य भूमि बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है.इतना ही नहीं जमीनों में मशीन लगाकर बोर खनन तक का कार्य कर लिया गया है.

प्रकृति की हरियाली से आच्छादित धरमजयगढ़ का वनांचल इन दिनों मानो किसी मौन पीड़ा से गुजर रहा है। बता दें,बोरो वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत नेवार के जंगलों की कटाई और अतिक्रमण की खबरें सामने आ रही हैं, जो न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए खतरा हैं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही हैं।

मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि इन वनों के भीतर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कर भूमि को समतल किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों की मदद से हरे-भरे जंगलों को साफ कर कृषि योग्य जमीन में परिवर्तित करने का कार्य तेजी से जारी है। जहां कभी वृक्षों की सघन छाया और वन्यजीवों की चहल-पहल होती थी, वहीं अब मिट्टी के ढेर और मशीनों की आवाजें गूंज रही हैं।

171648

वहीं आगे स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन पर अधिकार जमाने के उद्देश्य से बोर खनन तक किया जा चुका है। यह पूरा घटनाक्रम इस ओर संकेत करता है कि कार्य सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन वहीं सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इतने व्यापक स्तर पर चल रहे इस अवैध कार्य के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौन साधे हुए हैं। उनकी भूमिका को लेकर क्षेत्र में संदेह और असंतोष का माहौल है। स्थानीय जनमानस यह सवाल उठा रहा है कि क्या यह सब प्रशासन की जानकारी के बिना संभव है, या फिर कहीं न कहीं लापरवाही अथवा मिलीभगत इस विनाश की वजह बन रही है।

फिलहाल धरमजयगढ़ का यह वन क्षेत्र न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय आदिवासी जीवन और जैव विविधता का आधार भी है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में इसके दुष्परिणाम दूरगामी और गंभीर हो सकते हैं।

लेकिन अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर कितनी गंभीरता दिखाता है,और क्या इन हरे-भरे जंगलों को विनाश की कगार से बचाया जा सकेगा, या फिर यह मौन विनाश यूं ही जारी रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article युवा संगठन की बागडोर संभालेंगे शशि पुनः मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी! वही कैलाश यादव को जिले मे युवा मोर्चा का बनाया गया मंत्री कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर!
Next Article दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही फ्लाई ऐश की ओवरलोड गाड़ियां परिवहन विभाग की उड़न दस्ता नदारत स्थानीय प्रशासन की मौन स्वीकृति लोग हो रहे परेशान जल्द बड़े आंदोलन की है फिर तैयारी!बेलगाम वाहन पर कार्यवाही करें स्थानीय प्रशासन- समय अग्रवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026
अंबेडकर जयंती के अवसर पर कापू व मिरिगुड़ा में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को किया याद!
Latest News 14 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?