By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News

धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!

Vivek Pandey
Last updated: 14 October 2026 18:40
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
770543 scaled
SHARE

67वें दशहरा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, षष्ठी तिथि से शुरू होगा पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला

धरमजयगढ़ न्यूज़—

धरमजयगढ़ के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले भव्य 67वें दशहरा महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन गाजे-बाजे, आतिशबाजी और पारंपरिक करमा नृत्य के साथ किया गया। मां की प्रतिमा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

समिति के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में संध्याकालीन मां की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रायगढ़ रोड के मुख्य मार्ग से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान पारंपरिक करमा नृत्य और आकर्षक आतिशबाजी ने माहौल को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने मां के दर्शन कर श्रद्धा प्रकट की।

दशहरा मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक आयोजन धरमजयगढ़ की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष भी समिति द्वारा आयोजन को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। षष्ठी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, विजयादशमी के अवसर पर आकर्षक एवं ऐतिहासिक रावण दहन सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है।

समिति ने श्रद्धालुओं से की सहभागिता की अपील

दशहरा आयोजन समिति के सचिव श्यामल पुरकायस्थ ने धरमजयगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दशहरा मैदान पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन, पूजन-अर्चन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करें और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

मां दुर्गा के भव्य आगमन के साथ ही धरमजयगढ़ में दशहरा महोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। अब श्रद्धालुओं को आगामी धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विजयादशमी के ऐतिहासिक रावण दहन का बेसब्री से इंतजार है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026
745477
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध सांसद के प्रति आभार – भरतलाल साहू
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?