By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात एक मुश्त मिलेगी अंतर की राशि!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात एक मुश्त मिलेगी अंतर की राशि!
Latest News

किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात एक मुश्त मिलेगी अंतर की राशि!

Vivek Pandey
Last updated: 11 February 2026 19:36
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003903339

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ रायपुर —-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सरकार ने न केवल किसानों के भरोसे को सम्मान दिया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए सरकारी खजाने का द्वार खोल दिया है। इस फैसले के बाद प्रदेश के लाखों किसान परिवारों में त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं, क्योंकि पसीने की कमाई का हक अब सीधे उनके हाथों में होगा। साय सरकार ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि का भुगतान होली पर्व से पहले एकमुश्त करने का संकल्प पूरा किया है।

देश में सर्वाधिक मूल्य देने वाला राज्य बना छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वर्तमान में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से कर रही है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सरकार अब तक किसानों को अंतर राशि के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान कर चुकी है। इस साल की 10 हजार करोड़ रूपए की राशि को जोड़ दें तो यह कुल आंकड़ा 35 हजार करोड़ रूपए तक पहुंच जाएगा, जो अपने आप में एक मिसाल है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article खुले आम चोरों का आतंक लगातार वारदात के बावजूद प्रशासन मौन पब्लिक और चोरों की आपस में भिड़त धरमजयगढ़ की रातें हुई असुरक्षित
Next Article धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, बताया संगठन का ‘भगीरथ’
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रायगढ़ के एक कोसा व्यापारी की अपने लेनदारो से करोडो उधारी वसुलने का एक अनोखा तरीका परिजनों के साथ कर रहा दंडवत यात्रा!
Latest News 11 February 2026
धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, बताया संगठन का ‘भगीरथ’
Latest News 11 February 2026
खुले आम चोरों का आतंक लगातार वारदात के बावजूद प्रशासन मौन पब्लिक और चोरों की आपस में भिड़त धरमजयगढ़ की रातें हुई असुरक्षित
Latest News 11 February 2026
शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल
Latest News 11 February 2026
धरमजयगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण आहार से खिलवाड़ वजन त्यौहार में गए मुख्य अतिथियों को आंगनवाड़ी सहायिका नें क्या कहा पड़े पूरी खबर!विभाग की कार्य प्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल!
Latest News 11 February 2026
मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र को बता रहे गलत दिव्यांग शिविर में दिव्यांगों के साथ खिलवाड़!
Latest News 10 February 2026
धरमजयगढ़ मंडल मे अब तक चार मोर्चा का हुआ गठन!
Latest News 9 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?