By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, बताया संगठन का ‘भगीरथ’
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, बताया संगठन का ‘भगीरथ’
Latest News

धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, बताया संगठन का ‘भगीरथ’

Vivek Pandey
Last updated: 11 February 2026 23:32
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003903144


धरमजयगढ़ न्यूज़ —: धरमजयगढ़ के गायत्री मंदिर प्रागण में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने कहा कि 1952 से 1968 के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ का जो राष्ट्रव्यापी ढांचा तैयार किया,

उसी का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे दूरदर्शी मनीषी थे, जिन्होंने देश को पूंजीवाद और साम्यवाद के द्वंद्व से निकालकर ‘एकात्म मानववाद’ का विकल्प दिया. आज भारत जिस ओजस्वी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है,

1003903156

उसमें दीनदयाल जी के विचारों की केंद्रीय भूमिका है. विकास का असली पैमाना ‘अंत्योदय’ है, यानी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण, जिसे वर्तमान केंद्र सरकार धरातल पर उतार रही है.

1003903146


सत्ता नहीं, सेवा का मार्ग दिखाया: प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक टीकाराम पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा की दिशा दी. वे भाजपा के उस विशाल संगठन के ‘भगीरथ’ थे, जिसकी छांव में आज करोड़ों कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं वास्तव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने की आधुनिक अभिव्यक्ति हैं.वही आज के इस कार्यक्रम में मंडल भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात एक मुश्त मिलेगी अंतर की राशि!
Next Article रायगढ़ के एक कोसा व्यापारी की अपने लेनदारो से करोडो उधारी वसुलने का एक अनोखा तरीका परिजनों के साथ कर रहा दंडवत यात्रा!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?