By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: हृदयराम सबसे कम तो आरती सिंह सबसे अधिक वोटों से चुनाव हारीं
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > हृदयराम सबसे कम तो आरती सिंह सबसे अधिक वोटों से चुनाव हारीं
Latest News

हृदयराम सबसे कम तो आरती सिंह सबसे अधिक वोटों से चुनाव हारीं

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
SHARE
1000981854

रायगढ़ संसदीय सीट की कहानी, आंकड़ों की जुबानी 

रायगढ़: रायगढ़ संसदीय सीट पर इस बार रोचक सियासी द्वंद्व देखने को मिलेगा। यहां मुख्य रूप से भाजपा व कांग्रेस के बीीच सीधी भिड़ंत होगी। भाजाप ने राधेश्याम राठिया तो कांग्रेस ने श्रीमती मेनका देवी सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिछले दो दशकों के अतीत का सिंहावलोकन करें तो कांग्रेस के इतर भाजपा कहीं अधिक मजबूत नजर आती है। आपको बता दें कि वर्ष १९९९ से रायगढ़ सीट पर भाजपा की बादशाहत कायम है। कांग्रेस को वर्ष १९९९ से वर्ष २०१९ तक रायगढ़ सीट पर सदैव पराजय का मुंह देखना पड़ा है। तमाम प्रयोगों के बावजूद रायगढ़ सीट भाजपा के कब्जे में है। अजीत जोगी युग की बात करें या कांग्रेस में नंदकुमार पटेल के स्वर्णिम कार्यकाल की, आजपर्यन्त यह सीट कांग्र्रेस से कोसों दूर है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र जातिगत समीकरणों की बात करें तो सर्वाधिक मतदाता अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। सर्वाधिक ४६ प्रतिशत मतदाता आदिवासी समाज (कंवर-गोड़) के हैं। आदिवासी वर्ग के बाद सर्वाधिक वोटर २६ प्रतिशत पिछड़ा वर्ग समाज के हैं। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के १० प्रतिशत, अल्पसंख्यक समुदाय के १२ प्रतिशत और सामान्य जातियों के सिर्फ ०६ फीसदी मतदाता हैज्ञात हो कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा तकरीबन तीन प्रतिशत वोटों से कांग्रेस से आगे है। रायगढ़ संसदीय सीट में जहां भाजपा को ७ लाख ८६२८ वोट मिल तो वहीं कांग्रेस ने ६ लाख ६५,९०८ मत प्राप्त किए। बसपा को १९,४०२, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को ३०१९ व निर्दलीय उम्मीदवारों को ७५,०१५ वोट मिले। इस प्रकार रायगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस भाजपा से ४२,७२० वोटों से पीछे है। वर्ष १९९९ से वर्ष २०१९ के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के हाथों कांग्रेस की भद्द ही पिटी है। वर्ष १९९९ में यहां से पहली बार विष्णु देव साय सांसद निर्वाचित हुए। वर्ष २००४ के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने कांग्रेस उम्मीदवार रामपुकार सिंह को ७४,२४३ मतों से परास्त किया।वर्ष २००४ के चुनाव में बसपा ने २७,६१६, गोंगपा ने २१,२७१ व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अमृत तिर्की ने १५६७७ वोट हासिल किए। वर्ष २००९ में विष्णुदेव साय ने अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। इस चुनाव में कांग्रेस ने हृदयराम राठिया को चुनाव मैदान में उतारा था। इस निर्वाचन में बीजेपी को ४४३९४८ वोट, कांगे्रस को ३८८१०० वोट, बसपा को ३७९७२ वोट, निर्दलीय उम्मीदवार बहादुर सिंह राठिया को २३३६१ वोट मिले। इस प्रकार हृदयराम राठिया ५५,८४८ वोटों से चुनाव हार गए। वर्ष २०१४ के चुनाव में फिर पुरानी कहानी सामने आई। इस चुनाव में विष्णुदेव साय ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को २ लाख १६७५० मतों से विशाल अंतर से शिकस्त दी। वर्ष २०१४ के चुनाव म भाजपा को रिकार्ड ५३.१६ प्रतिशत वोट हासिल हुए। विष्णुदेव साय को ६६२४७८ वोट हीमिलेवर्ष २०१९ के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए। रायगढ़ सीट से विष्णु साय के स्थान पर श्रीमती गोमती साय को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा था। उनके मुकाबले कांग्रेस उम्मीदवार थे- विधायक लालजीत सिंह राठिया। वर्ष २०१९ के लोकसभा चुनाव में पहली बार श्रीमती गोमती साय सांसद निर्वाचित हुईं। गोमती साय ने लालजीत सिंह राठिया को ६६०२७ वोटों से पराजित किया। बसपा प्रत्याशी इन्नोसेंट कुजूर, नवल सिंह राठिया व निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश कुमार उरांव ने कांग्रेस का पूरा खेल बिगाड़ दिया। इन तीनों उम्मीदवारों ने मिलकर ४६, ३१८ वोट बटोर लिए। अब बारी है-२०२४ के लोकसभा चुनाव की, इसलिए यह देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा कि भाजपा अपना पुराना करिश्मा दोहरा पाती है या कांग्रेस उम्मीदवार मेनका देवी सिंह कुछ नया कर पाती हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000980832 माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हुई मौत, मऊ और गाज़ीपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा
Next Article 1000982350 लोकसभा की टिकट मांग रहे कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक ने तोड़ा अनशन, पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र यादव पिलाया जूस, लोकसभा टिकट की कर रहे थे मांग…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?