By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: दो लाख की लीड थी तो 66 हजार से जीते, इस बार चार सीटें भी हाथ में
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > दो लाख की लीड थी तो 66 हजार से जीते, इस बार चार सीटें भी हाथ में
Latest News

दो लाख की लीड थी तो 66 हजार से जीते, इस बार चार सीटें भी हाथ में

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
6 Min Read
SHARE
1001033088

रायगढ़: रायगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार परिस्थितियां भाजपा के लिए मुफीद दिख रही हैं। पिछली बार तो आठों विस सीटें गंवाने के बावजूद छह महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में पासा पलट दिया था। इस बार तो आठ में से बीजेपी के पास चार सीटें हैं, सरकार भी है। भाजपा के लिए चुनौती इस बात की है कि पिछली बार से भी बड़ी जीत कैसे दर्ज की जाए।छग में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव तकरीबन छह महीने के अंतराल में होते हैं। विस चुनाव पहले खत्म होते हैं इसलिए स्वाभाविक है कि लोकसभा चुनाव भी उन्हीं परिणामों के इर्द-गिर्द लड़े जाते हैं। हालांकि रायगढ़ लोकसभा सीट पर वोटर ने बताया है कि उसको विधानसभा चुनाव से कोई फर्क नहीं पड़ता। लोकसभा में मतदान के लिए माइंडसेट ही अलग होता है।  अगर विधानसभा चुनावों के हिसाब से लोकसभा में भी वोटिंग होती तो 2019 में कांग्रेस ही जीत जाती। 2018 में रायगढ़ लोकसभा सीट की आठों विस सीटें कांग्रेस के खाते में थीं।
जशपुर से लेकर सारंगढ़ तक सभी सीटें करीब दो लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस ने जीती थी। आठों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा पर 1, 97, 759 वोटों से जीत दर्ज की थी। नवंबर 2018 में चुनाव हुए और छह महीने बाद लोकसभा चुनाव हो गए। विस चुनावों की बढ़त को कांग्रेस ने अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश की लेकिन जनता के माइंडसेट ने चौंका दिया। आठ कांग्रेस विधायक मिलकर भी अपने प्रत्याशी को नहीं जिता सके और गोमती साय ने लालजीत को 66027 मतों से परास्त कर दिया। केवल खरसिया, धर्मजयगढ़ और पत्थलगांव विस सीट में ही कांग्रेस को बढ़त मिली लेकिन परिणाम को प्रभावित नहीं कर सके। इस बार तो सर्वथा अलग समीकरण है। आठ में से चार पर कांग्रेस तो चार पर भाजपा काबिज है। इस हिसाब से तो भाजपा को पिछली बार से ज्यादा लाभ मिलना चाहिए

Contents
2018 में विधानसभा चुनावों में भाजपा धराशाई2023 विधानसभा चुनाव में दोनों ने बांटी सीटेंजितने अंतर से जीते थे, उतनी तो केवल रायगढ़ में बढ़तखरसिया ही रहा अपवाद, बाकी सब बह गए

2018 में विधानसभा चुनावों में भाजपा धराशाई

वर्ष 2018 के विस चुनावों में भाजपा धराशाई हो गई थी। रायगढ़ लोकसभा सीट की आठों विस में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया था। तब सभी सीटों को मिलाकर कांग्रेस ने कुल 1, 97, 759 वोटों से जीत दर्ज की थी। सबसे ज्यादा अंतर पत्थलगांव सीट पर 36686 वोट का रहा। छह महीने बाद हुए लोकसभा चुनावों में इन्हीं आठ सीटों पर कांग्रेस 66027 वोट से पीछे हो गई। इतने कम समय में वोटर का मूड नहीं बदला बल्कि दोनों चुनावों के लिए माइंडसेट ही अलग था।


2023 विधानसभा चुनाव में दोनों ने बांटी सीटें

छग में विधानसभा चुनावों के थोड़े अंतराल के बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में वोटों की तुलना होना स्वाभाविक है। हाल ही में संपन्न हुए विस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने चार-चार सीटें बांट ली। जशपुर की तीन और रायगढ़ सीट पर मिलाकर भाजपा ने 1, 07, 884 वोट ज्यादा पाए। वहीं बाकी की चारों सीटों पर कांग्रेस ने 65, 164 वोटों की निर्णायक बढ़त ली। लालजीत सिंह राठिया 2018 विस चुनाव में धरमजयगढ़ से 95, 173 वोट लेकर जीते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में 87, 729 वोट ही मिले। 

जितने अंतर से जीते थे, उतनी तो केवल रायगढ़ में बढ़त

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी गोमती साय 66027 मतों से विजयी हुई थी। इतना तो इस बार विस चुनाव में रायगढ़ सीट पर ओपी चौधरी की जीत का अंतर हो गया। 2023 में भाजपा के ओपी चौधरी ने कांग्रेस के प्रकाश नायक को 64443 वोटों से हराया है। लोकसभा चुनाव में रायगढ़ सीट पर क्या मतदाता भाजपा प्रत्याशी को इतनी बढ़त दिला सकेंगे? यह चुनौती तो भाजपा के सामने भी है।

खरसिया ही रहा अपवाद, बाकी सब बह गए

2019 में केवल खरसिया, पत्थलगांव और धर्मजयगढ़ में ही कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा के मुकाबले ज्यादा वोट मिले थे। इसमें भी केवल खरसिया विस क्षेत्र ही ऐसा रहा जिसने विस के मुकाबले भी कांग्रेस को ज्यादा वोट दिए। विस 2018 में उमेश पटेल को 94201 वोट मिले थे और ओपी चौधरी को 77234 वोट। 2019 लोकसभा में खरसिया विस से गोमती साय को 70765 वोट मिले जबकि लालजीत के हिस्से 89496 वोट आए। तब ओपी चौधरी 16967 वोटों से हारे थे। लोकसभा में यही अंतर बढक़र 18731 हो गया। ओपी को जितने वोट मिले थे, उतने भी गोमती साय को नहीं मिले।

विस क्षेत्र         अंतर

जशपुर           33, 941

कुनकुरी          29, 364

पत्थलगांव       8591*

लैलूंगा            5052

रायगढ़           46,659

सारंगढ़           6325

खरसिया         18,731*

धरमजयगढ़     *27770

पोस्टल           *222

कुल अंतर        66, 027

(*पत्थलगांव, खरसिया और धर्मजयगढ़ विस में कांग्रेस आगे रही)

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article राधेश्याम राठिया के नामांकन रैली में कल शामिल होंगे धरमजयगढ़ के हजारों कार्यकर्ता सभी तैयारी हुई पूर्ण— गोकुल नारायण यादव
Next Article कापू के विजयनगर ग्राम का एक मामला जहां लड़की का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है परिजनों ने पुलिस एवम प्रशासन से लड़की को लाने की गुहार लगाई पूर्व मैं भी मानव तस्करी से जुड़े कई मामले इस क्षेत्र में देखने को मिले है
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

लैलूंगा में तहसीलदार शिवम पांडे की ताबड़तोड़ दबिश, ओड़िसा के अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही– किलकिला में 75 क्विंटल धान जप्त !
Latest News 30 November 2025
मुख्यमंत्री घोषणा अंबेटिकरा सौंद्रीयकरण के लिए मिली नब्बे लाख की स्वीकृति
Latest News 30 November 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 4 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त, कई अधिकारियों को नोटिस
Latest News 30 November 2025
कुमा मिडिल स्कूल में शिक्षकीय लापरवाही उजागर, ग्रामीणों ने उठाया निरीक्षण प्रणाली पर बड़ा सवाल!
Latest News 27 November 2025
धरमजयगढ़ मे निर्माणाधीन आदिम जाति विभाग द्वारा निर्मित हॉस्टल भवन निर्माण में ठेकेदार की भर्राशाही नियम विरुद्ध हो रहे हैं करोड़ों के भवन निर्माण कार्य देखने वाला कोई नहीं!
Latest News 26 November 2025
नगर पंचायत धरमजयगढ़ मे मितानिनों का शाल श्री फल से सत्कार!मनाया गया मितानिन दिवस
Latest News 24 November 2025
ग्रामीण प्रतिभा का हुआ सम्मान, विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल!
Latest News 24 November 2025

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?