
धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ में कहे तो शासकीय जमीनों पर कब्जे की बाढ़ सी आ रखी है. कब्जाधारियों में प्रशासन का खौफ ही समाप्त हो चुका था. मामला जब न्यायालय में पहुंचा तब जाकर कब्जाधारी से कब्जा खाली करवाया जा सका.

पूरा मामला धरमजयगढ़ शहर की नजुल की जमीन प्लाट नंबर 1086 रकबा 60192 वर्गफुट पर आवेदिका अंगद राठिया आ. बालक राम राठिया निवासी धरमजयगढ़ की शिकायत पर संबंधित खसरे की जमीन पर अवैध रूप से काबिज सुभाष पाल द्वारा निर्मित अवैधानिक निर्माण होना पाया गया. जांच उपरांत कब्जा साबित होने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मकान को हटाते हुए शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है.जेसीबी मशीन के माध्यम से आज तोड़ने की कार्रवाई की गई है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्ज़ाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
