By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अंबुजा सीमेंट्स के कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि परिवर्तन पर ग्रामीणों ने जताई कड़ी आपत्ति!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अंबुजा सीमेंट्स के कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि परिवर्तन पर ग्रामीणों ने जताई कड़ी आपत्ति!
Latest News

अंबुजा सीमेंट्स के कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि परिवर्तन पर ग्रामीणों ने जताई कड़ी आपत्ति!

Vivek Pandey
Last updated: 30 March 2026 18:28
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
179640

छाल :- धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत पुरुंगा क्षेत्र में प्रस्तावित अंबुजा सीमेंट्स (अडानी) के भूमिगत कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने तीव्र विरोध दर्ज कराया है। ग्राम पंचायत पुरुंगा, सामरसिंघा एवं तेंदुमुड़ी के निवासियों ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार को आपत्ति पत्र भेजकर वन भूमि परिवर्तन के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है।

179646

ग्रामीणों के अनुसार कंपनी द्वारा कुल 869.025 हेक्टेयर क्षेत्र में से 621.331 हेक्टेयर वन भूमि को गैर-वन प्रयोजन हेतु परिवर्तित करने के लिए आवेदन किया गया है। यह आवेदन 25 जुलाई 2025 को प्रस्तुत किया गया था। प्रभावित गांवों के लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पेसा कानून और संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, जहां किसी भी खनन गतिविधि के लिए ग्राम सभा की अनुमति अनिवार्य है।

179643

ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित ग्राम सभाओं में इस प्रस्ताव के खिलाफ पहले ही प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं। तेंदुमुड़ी में 18 अक्टूबर 2025, सामरसिंघा में 19 अक्टूबर 2025 और पुरुंगा में 19 अक्टूबर 2025 को आयोजित बैठकों में सर्वसम्मति से खनन परियोजना का विरोध किया गया।

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि प्रस्तावित क्षेत्र में लगभग 314 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि शामिल है, जो जैव विविधता से भरपूर है। यह क्षेत्र जंगली हाथियों सहित कई वन्यजीवों का स्थायी निवास स्थान है। यहां वर्षभर हाथियों की आवाजाही बनी रहती है और पर्याप्त जल स्रोत भी मौजूद हैं।

179634

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि भूमिगत खनन के दौरान भारी मशीनों, ड्रिलिंग और विस्फोट से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण एवं भूमि धंसान जैसी समस्याएं उत्पन्न होंगी, जिससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित होगा। इसके साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने का खतरा भी है।

इसके अलावा, ग्रामीणों का कहना है कि वन भूमि के परिवर्तन से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ेगा, जल स्रोत प्रभावित होंगे और स्थानीय कृषि एवं आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। आदिवासी समुदाय के पारंपरिक अधिकारों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ग्रामीणों ने मंत्रालय से मांग की है कि जनभावनाओं और संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए और क्षेत्र की जैव विविधता तथा आदिवासी हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस मामले को लेकर अब क्षेत्र में जनचर्चा तेज हो गई है और लोगों की नजरें मंत्रालय के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ उपवन मंडला अधिकारी बालगोविन्द साहू का हुआ स्थानांतरण सुयश धर दीवान होंगे नये उपवन मंडला अधिकारी धरमजयगढ़ आदेश जारी!
Next Article चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग हेतु 33.70 की स्वीकृति से विकास को गति मिलेगी :- राधेश्याम राठिया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली!
Latest News 24 May 2026
CG News : कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कई शो-रूम कराए गए खाली!
Latest News 23 May 2026
धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Latest News 22 May 2026
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Latest News 22 May 2026
धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!
Latest News 20 May 2026
नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान धरमजयगढ़ की दुकाने भी रहेंगी बंद इस बंद को किया है समर्थन!
Latest News 18 May 2026
ताजा ब्रेक : सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार घायल, रायगढ़ रेफर
Latest News 16 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?