
कापू न्यूज़ — भारतीय जनता पार्टी मंडल कापू की परिचयात्मक बैठक के अंतर्गत मोर्चा जिलाध्यक्षों का दौरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में धरमजयगढ़ विधानसभा के प्रभारी सुरेंद्र बेसरा ज़ी,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमल साय राठिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित यादव, जिला युवा मोर्चा अल्पसंख्यक साहिल मनिहार, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ

इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा,पूर्व जिला कार्यसमिति के सदस्य श्याम बिहारी शर्मा, मंडल महामंत्री कमलेश राठिया,निदेश्वर प्रधान,उपाध्यक्ष सूरज राठिया,रतनपुर बीडीसी विनय शर्मा, कुमारता बीडीसी दुर्गावती, कापू बीडीसी यशवंती भानु टंडन,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय टेकाधर यादव,सतीश नारायण, नारायण दास महंत,दर्बीश दनसेना, रमेश राठिया, श्यामलाल डनसेना,भानु टंडन, कोषाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बैठक में सम्मिलित हुए।वहीं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चों के जिलाध्यक्षों का आत्मीय स्वागत किया गया। परिचय सत्र के उपरांत संगठनात्मक रचना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारी, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे संगठनात्मक एकजुटता और ऊर्जा का संचार हुआ।
