




धरमजयगढ़।
नगर पंचायत धरमजयगढ़ में एक बार फिर कमल खिला है, 15 वार्ड का नगर पंचायत में भाजपा को 10 सीट पर जीत मिली है, तो वहीं कांग्रेस को 4, निर्दलीय को 1 सीट हासिल हुआ है। धरमजयगढ़ में पहली बार कोई अध्यक्ष इतने अधिक मतों से जीत हासिल किया है। भाजपा वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14 पर कब्जा जमाया है तो वहीं कांग्रेस 4, 10, 12, 15 नंबर वार्ड जीता है, वार्ड क्रमांक 5 निर्दलीय प्रत्याशी वंदना कटारिया ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष के लिए अनिल सरकार को 5786 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के राजीव अग्रवाल को 3323 वोट मिले, अनिल सरकार 2463 वोट से कांग्रेस के राजीव अग्रवाल को हराया है। वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा मीतु भद्र और निर्दलीय प्रत्याशी में टक्कर हुआ और निर्दलीय प्रत्याशी 86 वोट से चुनाव हार गई। वार्ड क्रमांक 2 शाहपुर कॉलोनी में भी भाजपा और कांग्रेस में सीधा टक्कर हुआ इसमें भी भाजपा प्रत्याशी रीमा अधिकारी 10 वोट से चुनाव जीत गई। वार्ड क्रमांक 3 में भाजपा इस बार भी जीत हासिल की है। वार्ड क्रमांक 4 तुर्रापारा में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी टीकाराम पटेल को 102 वोट से पराजीत किया है। वार्ड क्रमांक 5 निर्दलीय प्रत्याशी वंदना कटारिया ने भाजपा प्रत्याशी नीतु सिंह को 10 वोट से हराया है। वार्ड क्रमांक 6 में एक बार फिर भाजपा कमल खिलाने में सफल हुआ है यहां से भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी रोहित बेहरा को हराया है। वार्ड क्रमांक 7 से राजनीति की शुरूवात करने वाला भाजपा नेता विजय यादव का विजय रथ नहीं रूका और वहा 5 वीं बार जीत हासिल की है। वार्ड क्रमांक 8 भाजपा पहली बार अपने पक्ष में करने में सफल हुआ है, यहां से कांग्रेस के विनय मिंज को जानू सिदार ने पराजित कर वार्ड पर कब्जा जमाया है। वार्ड क्रमांक 9 में भी भाजपा प्रत्याशी अर्जना एक्का ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल साहू को कांग्रेस के हफिजउल्ला खान ने चुनाव हराया है। वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा नेता जगन्नाथ यादव चुनाव जीत गए हैं। धरमजयगढ़ नगर पंचायत का हॉट सीट माने जाने वाला वार्ड 12 में वर्तमान पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने भाजपा के गोकुल नारायण यादव को 8 बोट से पराजीत किया है। वार्ड क्रमांक 13 में लगातार भाजपा कब्जा जमाये बैंठे हैं यहां से अजय यादव कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। वार्ड क्रमांक 14 में फिर एक बार भाजपा का कमल खिला है यहां से भाजपा के नरेश राठिया चुनाव जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस 15 साल बाद कब्जा जमाने में कामयाब हासिल की है यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के अगस्टिन एक्का को हराया है।