
धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ में प्रकल्प संयोजक एवं सह-संयोजक की घोषणा की गई है। इसी क्रम में प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता टीकाराम पटेल को प्राकृतिक खेती / मिलेट्स जनजागरण अभियान प्रकल्प का प्रदेश संय ‘‘संयोजक’’ नियुक्त किया गया है।

वहीं टीकाराम पटेल की इस नियुक्ति से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। संगठन में उनकी सशक्त पकड़, किसान हितों के प्रति समर्पण तथा दीर्घ अनुभव को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है, कि टीकाराम पटेल पूर्व में भी प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठनात्मक दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।
और वहीं नए दायित्व के संदर्भ में टीकाराम पटेल ने कहा कि वे प्रदेशभर में किसान उत्पादक संगठनों को सशक्त रूप से संगठित कर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही किसानों को बेहतर बाज़ार व्यवस्था, उत्पादन लागत में कमी तथा आधुनिक तकनीकी सहयोग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और वे सीधे बाज़ार से जुड़कर अपने परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। टीकाराम पटेल की नियुक्ति को किसान हितैषी सोच और संगठन की मजबूत रणनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।(नई आवाज)
