



धरमजयगढ। छत्तीसगढ़ राज्य में जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
आपको बता दें,भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में यह प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए दिनांक 08 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा जारी प्रवेश दिशा-निर्देश 2026-27 के अनुरूप की जाएगी।
जहां पर इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।






