By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Latest News

धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!

Vivek Pandey
Last updated: 18 March 2026 22:13
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
InShot 20260318 214148525


धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ में वैसे तो 1969 से सिविल न्यायालय का न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संचालित है. वर्षों बीत जाने के बाद भी जिला एवं सत्र न्यायालय के कोर्ट की स्थापना नहीं हो सकी है.जिसे लेकर के स्थानीय नागरिको, जनप्रतिनिधियों व बार काउंसिल ने लगातार आवाजे उठाई है.न्यायालय कलेक्टर से पारित आदेश के अनुसार नजूल टाउन धरमजयगढ़ तहसील धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ स्थित नजूल प्लाट नंबर 1375 1370,1383,1386/1 एवं 1385 मैं कुल 10.96 एकड़ की जमीनों में से 3.59 एकड़ को नवीन न्यायालय परिसर निर्माण किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर के पत्र अनुसार राज्य शासन के विभागों को निशुल्क भूमि आवंटन सम्बन्धी दिए गए निर्देश के अनुक्रम मे तथा राजस्व परिपत्र खंड चार क्रमांक एक की कंडिका 36 में दिए गए प्रावधान के तहत न्यायिक विभाग को शर्तों के तहत हस्तांतरित किया गया है!
आवंटित जमीन को लेकर के आज संबंधित अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया. जहां पर पुलिस विभाग के कुछ परिजनों (महिलाओं) द्वारा विरोध किया गया उनका कहना था कि कई वर्षों से यहां थाना संचालित है और यह जमीन भी थाना परिषर की है. न्यायालय परिसर के यहां आने से हमारा आशियाना नहीं रह जाएगा और हम सब कहां जाएंगे.

IMG 20260318 WA0248


वही इस विषय मे जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने कहा है कि
एडीजे कोर्ट की स्थापना से ग्रामीण अंचल सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को न्यायोचित लाभ मिलेगा. भूमि आवंटन के विषय को लेकर कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया प्रशासन और न्याय विभाग के बीच का है वही हो रही आपत्तियों का निराकरण भी प्रशासनिक स्तर पर किया जाएगा!

IMG 20260318 WA0239


बार काउंसिल के अध्यक्ष राजा सिंह ने कहा कि वर्ष 1991 से सतत रूप से हम अधिवक्ताओं द्वारा एडीजे कोर्ट की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है. ताकि धर्मजयगढ़ के रहवासियों एवं पीड़ित पक्षकारों को सस्ता एवं उचित लाभ मिल सके,,,इसी तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित भू खंड जो कि आज पर्यंत पुलिस लाइन के नाम से आबंटित नहीं है वहां माननीय जिला कलेक्टर महोदय रायगढ़ द्वारा 3.59 डिसमिल भूमि को एडीजे कोर्ट के लिए आबंटित किया गया है,,,,उक्त भूमि के संबंध में मै आपको बता दूं कि पुलिस थाना धरमजयगढ़ स्थित उक्त भू खंड 10 एकड़ लगभग 96डिसमिल भूमि है जहां पुलिस थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ कर्मचारियों सहित उक्त कोर्ट की स्थापना सहजता के साथ हो सकता है,,,,,यह भूमि का आबंटन प्रशासन एवं न्याय विभाग के बीच है इसमें हम अधिवक्ताओं का किसी प्रकार अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं है । बहरहाल ए.डी.जे.कोर्ट की स्थापना के बाद समूचे क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचल के नागरिकों के लिए एक अच्छी न्यायपालिका की व्यवस्था होने की उम्मीद जताई जा रही है जो जल्द ही निकट भविष्य मे यहां देखने को मिल सकता है! जिसका स्थानीय लोगों को भी बरसों से इंतजार है!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Next Article धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू! बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Latest News 18 March 2026
धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू! बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Latest News 18 March 2026
5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Latest News 15 March 2026
वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest News 15 March 2026
निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू बंगाल में TMC पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- TMC इस आंधी को रोक नहीं पाएगी!
Latest News 14 March 2026
जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश!
Latest News 14 March 2026
IMG 20260313 WA0193
धर्म संबंधी कथित टिप्पणी से छात्र आहत, बाकारुमा स्कूल की शिक्षिका पर आरोप!
Latest News आस्था 13 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?