




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —- धर्मजयगढ़ की बेटी रक्षा अग्रवाल ने 12वी बोर्ड परीक्षा मै शानदार 91/ लाकर शहर का नाम रोशन किया है।आपको बता के कि रक्षा धर्मजयगढ़ नीचे पारा निवासी व्यापारी मनोज कुंजबिहारी अग्रवाल की सुपुत्री है। जिन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई धर्मजयगढ़ के उर्सुलाइन विद्यालय मै की आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई मै एडमिशन करवाया

जहां उन्होंने कॉमर्स के विषय को चुना ,उन्होंने 12 वी सीबीएसई बोर्ड मै उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है।वही उन्होंने बताया कि वो आगे चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहती है ।जिसके लिए आगे की तैयारियों को लगी हुई है।इस परिणाम से उनके परिजनों सहित नगर मै भी काफी उत्साह है।उन्होंने इसके लिए अपने माता ,पिता ,भाई,गुरु जनों को भी धन्यवाद दिया है, जिनके आशीर्वाद और सहयोग से उन्होंने ये परिणाम हासिल की है।