By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य
Latest News

ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य

Vivek Pandey
Last updated: 6 December 2025 10:45
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
77338

रोजगार सहायक विनोद टोप्पो का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य

  • रोजगार सहायक विनोद टोप्पो बन बैंठा आवास ठेकेदार, आवास का हाल बेहाल
    -धरमजयगढ़।

साय सरकार का साफ फरमान है कि प्रधानमंत्री आवास में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश नहीं किया जायेगा। शिकायत मिलने पर जिला कलेक्टर पर कार्यवाही होगी, अब आप सोचते रह जायेंगे कि प्रदेश के मुख्या का कड़ा तेवर के बाद भी धरमजयगढ़ विकासखण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलकर गोलमाल हो रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत अलोला का इस पंचायत में रोजगार सहायक है विनोद टोप्पो इनके द्वारा मनरेगा के कार्य में जमकर भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है ये महोदय बिना काम करवाये ही शासकीय राशि फर्जी मस्टररोल जारी कर निकाल लेते हैं। अलोला गांव में खम्भा तालाब का गहरीकरण कागजों में करना बताया और फर्जी मस्टररोल जारी कर पूरी रकम हजम कर लिया है। उपसरपंच पति ने हमारे टीम को बताया कि रोजगार सहायक खम्भा तालाब का मेड काट कर पूरी पानी इसलिए निकाल दिया था कि शासन से राशि जारी हुआ है गहरीकरण के लिए लेकिन रोजगार सहायक विनोद टोप्पो द्वारा कोई काम नहीं करवाया गया है और शासन द्वारा जारी पूरी राशि को फर्जी तरीके से निकाल कर खा गया।

रोजगार सहायक कम ठेकेदार ज्यादा

ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सहायक विनोद टोप्पो पंचायत का काम ठेका लेकर करते हैं, जैसे कि पंचायत में जितने भी आवास स्वीकृत होते हैं सभी काम को खुद ठेका में करते हैं। रोजगार सहायक द्वारा आवास को अधूरा छोड़ दिया जाता है आप देख सकते हैं कि ग्राम पंचायत में शासकीय योजना का क्या हाल है?

ग्राम सभा में रोजगार सहायक को हटाने का प्रस्ताव पास

रोजगार सहायक की मनमानी से परेशान ग्रामवासियों के मांग पर ग्राम पंचायत अलोला में रोजगार सहायक को हटाने का प्रस्ताव भी परित किया गया लेकिन इसके बाद भी रोजगार सहायक को हटाने पर कोई विचार नहीं हुआ, इससे तो लगता है कि रोजगार सहायक का सेटिंग ऊपर के अधिकारियों से अच्छा है तभी तो बिना काम करवाये ही लाखों-लाखों शासकीय राशि का बंदरबांट कर ले रहे हैं और एक छोटा सा रोजगार सहायक पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है?खंभा तालाब को लेकर उपसरपंच पति राम सोनवानी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि मनरेगा के तहत इस तालाब में किसी प्रकार का कार्य वास्तविक रूप से संपन्न ही नहीं हुआ, फिर भी रोजगार सहायक द्वारा कागजों में कार्य कराए जाने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस खंभा तालाब मरम्मत एवं गहरीकरण कार्य को रिकॉर्ड में ‘पूर्णÓ दर्शाया गया है, वह सिर्फ कागजी कार्यवाही साबित होती है, जबकि धरातल पर न तो मरम्मत का कोई चिह्न दिखाई देता है, न ही गहरीकरण का कोई वास्तविक स्वरूप दिखता है। राम सोनवानी के अनुसार, यह स्थिति न केवल मनरेगा नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि ग्रामीण विकास की पारदर्शिता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है। उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, ताकि वास्तविकता सामने आए और जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही की जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ के अलोला ग्राम पंचायत मे भ्रस्टाचार चरम पर सामुदायिक शौचालय मुहल्ले का बड़ा रहे शौभा! आखिर कौन है इन पर मेहरबान!
Next Article खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत में कल होगा आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन! मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया होंगे शामिल!! प्रदेश भर के पंजीकृत किसानों को लगभग 10324 करोड रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से होगा भुगतान!
Latest News 27 February 2026
अनुभव और सक्रियता को मिला सम्मान, विजय शर्मा बने जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष!
Latest News 27 February 2026
धरमजयगढ़ के कापू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर बहस छेड़ दी है।
Latest News 26 February 2026
जिला कांग्रेस कमेटी को मिला नया नेतृत्व, राजीव अग्रवाल और गगनदीप सिंह कोमल बने जिला सचिव!
Latest News 26 February 2026
धरमजयगढ़ -कापू मुख्य मार्ग मे पिकअप पलटने से 2की मौत 12घायलों को किया गया रायगढ़ रिफर पड़े पूरी खबर!
Latest News 26 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?