By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा 2026-27 का बजट: रायगढ़ में उत्साह, हर वर्ग ने सराहा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा 2026-27 का बजट: रायगढ़ में उत्साह, हर वर्ग ने सराहा
Latest News

विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगा 2026-27 का बजट: रायगढ़ में उत्साह, हर वर्ग ने सराहा

Vivek Pandey
Last updated: 2 February 2026 10:03
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003864260

​रायगढ़ 01 फरवरी 2026/ केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट का रायगढ़ जिले में भव्य स्वागत हुआ है। जिले के जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं और व्यापारियों ने इसे ‘मील का पत्थर’ बताते हुए एक दूरदर्शी बजट करार दिया है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, रायगढ़ नगर निगम महापौर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की लखपति दीदियों तक, हर चेहरे पर बजट के प्रावधानों को लेकर संतोष और उम्मीद की लहर देखी गई है।
वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है।

1003864266

आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं। नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि ‘विकसित भारत’ की राह में एक मजबूत आधारशिला भी रखता है। ​जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने बजट को ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए हर जिले में हॉस्टल की स्थापना से महिला शिक्षा और सुरक्षा को नया बल मिलेगा। साथ ही, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और ‘एक जिला एक उत्पाद’ पर फोकस करने से ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। श्रीमती गबेल ने पशुपालन में ऋण सब्सिडी और 500 अमृत सरोवरों के विकास की पहल की भी सराहना की, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

1003864263


​जिले के युवाओं और छात्र वर्ग में भी बजट को लेकर खासा उत्साह है। डिजिटल स्किल्स और एनीमेशन लैब्स की स्थापना के निर्णय का स्वागत करते हुए युवाओं ने कहा कि स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर देने से वे स्वयं उद्यमी बनने की दिशा में अग्रसर हो सकेंगे। इसी तरह, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए भी यह बजट नई खुशियां लेकर आया है। तमनार विकासखंड की श्रीमती सुरेखा राठिया और रायगढ़ विकासखंड की श्रीमती शिल्पा सोनी ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना का विस्तार और ‘शी मार्ट’ की स्थापना उनके लिए संजीवनी साबित होगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को एक बेहतर बाजार और पहचान मिलेगी। ​बजट की अन्य विशेषताओं की बात करें तो स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी।
व्यापारियों के अनुसार, आयकर प्रक्रिया का सरलीकरण और आयात शुल्क में कटौती से मोबाइल, कपड़े, जूते और ईवी बैटरी जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी। सरिया इस्पात पूर्व संघ अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल ने उद्योगों के विकास के लिए की गई पहलों को सराहा है। इसके अलावा, बजट में दिव्यांगजनों के कौशल विकास और सहकारी समितियों को दी गई रियायतों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचने की उम्मीद है। समग्र रूप से, यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करता नजर आ रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में जननेता रोशन लाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि
Next Article नेपाल से सीख लेकर लौटी प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की टीम, बदलेगा स्थानीय पत्रकारिता का अंदाज़
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“कानून का दलाल”शब्द के इस्तेमाल पर धरमजयगढ़ के अधिवक्ताओं नें की कार्यवाही की मांग!
Latest News 2 February 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज अंतर्गत ग्राम चुहकीमार मे हाथी के हमले से बुजुर्ग ग्रामीण की दर्दनाक मौत!
Latest News 2 February 2026
नेपाल से सीख लेकर लौटी प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की टीम, बदलेगा स्थानीय पत्रकारिता का अंदाज़
Latest News 2 February 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में जननेता रोशन लाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि
Latest News 1 February 2026
26 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित धरमजयगढ़ ब्लॉक सांस्कृतिक महोत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Latest News 26 January 2026
धरमजयगढ़ प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक टीकाराम पटेल नें जयस्तम्भ चौक में किया ध्वजारोहण!
Latest News 26 January 2026
जरूरतमंदो को प्रेस क्लब धरमजयगढ़ ने किया कंबल वितरण!अपने समाजिक सरोकारों के लिए समर्पित धरमजयगढ़ प्रेस क्लब!
Latest News 26 January 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?