By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिंदल स्टील एंड पावर में चला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिंदल स्टील एंड पावर में चला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
Latest News

जिंदल स्टील एंड पावर में चला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE

लोकसभा निर्वाचन-2024

1001070393

2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस ऑफिसर हुए शामिल, उद्योग कर्मियों को मतदान की दिलाई शपथ

प्रशिक्षण भ्रमण में रायगढ़ पहुंचे 04 आईएएस ऑफिसर्स ने कहा- 07 मई को मतदान करने जरूर जाएं, दूसरों को भी प्रेरित करें

जेएसपीएल कर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का दिया संदेश, रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

1001070398

रायगढ़/ लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन और स्वीप नोडल सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में पूरे जिले में स्वीप कार्यक्रमों के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिले के मतदाताओं को 07 मई को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ के औद्योगिक संस्थानों में इंडस्ट्रियल कैप्टन कार्यक्रम के तहत उद्योग कर्मियों को सबंधित उद्योग प्रबंधन के सहयोग से मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

1001070396


रायगढ़ के जिंदल स्टील एंड पावर प्लांट में रविवार दोपहर को मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां श्रमिकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही उद्योग कर्मियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदान की तारीख 07 मई का फॉर्मेशन बना कर सभी को मतदान का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण भ्रमण के लिए रायगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ कैडर के 2023 बैच के 04 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद, सहायक कलेक्टर रायपुर, श्री एम भार्गव सहायक कलेक्टर दुर्ग, श्री तन्मय खन्ना सहायक कलेक्टर बिलासपुर और श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, सहायक कलेक्टर जांजगीर चांपा भी शामिल हुए। सुश्री अनुपमा आनंद ने सभी उद्योग कर्मियों को 07 मई को अनिवार्य रूप से मतदान की शपथ दिलाई।

1001070394

साथ ही कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व 5 वर्ष में एक बार आता है। इसमें हम सभी को नागरिक के रूप में अवश्य हमारे दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही अपने परिवार तथा आस पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। मतदान हर नागरिक का कर्तव्य है, इसके माध्यम से वह लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सहभागिता निभा सकता है। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जिंदल के अधिकारी कर्मचारी और उद्योग कर्मी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि रायगढ़ जिले में उद्योगों में स्वीप

1001070397

कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इंडस्ट्रियल कैप्टन को मतदान दिवस के दिन सभी कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। साथ ही उद्योग प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि क्रमिक रूप कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश दें। जिससे सभी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धर्मजयगढ़ मैं हो रहे रात्रिकालीन 8a साईड क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के फाइनल मैं दुदुंगजोर की टीम हुई विजई
Next Article धर्मजयगढ़ आबकारी उपनिरीक्षक संतोष नारंग ने की छापे मार कार्यवाही जफ्त की अवैध शराब
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?