



धरमजयगढ़ न्यूज़ — नगर क्षेत्र में संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को तय मानकों के अनुसार भोजन नहीं मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। वजन त्यौहार के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश भाजपा के किसान मोर्चा संयोजक टीकाराम पटेल और मंडल मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय को आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका और कार्यकर्ताओं नें बताया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों ही संतोषजनक नहीं हैं, जिससे बच्चों के पोषण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इन आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कहीं-कहीं बच्चों को सही तरीके से भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, और ना ही मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं परोसा जा रहा है।
मामले को लेकर जब संबंधित विभागीय अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायतें मिली हैं और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि लापरवाही पाई जाती है
तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मगर बlllड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है की पूर्व मैं संचालित समूह को क्यों हटाया गया. क्या शासन स्तर पर कोई ऐसा लिखित आदेश है वही इस विषय मे सम्बंधित विभाग के जवाबदार नें फ़ाइल देखकर बताने की बाते कही.
फिलहाल, इस पूरे मामले ने आंगनबाड़ी व्यवस्था और बच्चों के पोषण को लेकर प्रशासन की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित हो पाता है या नहीं।





