By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिले में संचालित गौठानों को सुव्यवस्थित गौधाम के रूप में विकसित कर संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिले में संचालित गौठानों को सुव्यवस्थित गौधाम के रूप में विकसित कर संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।
Latest News

जिले में संचालित गौठानों को सुव्यवस्थित गौधाम के रूप में विकसित कर संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित।

Vivek Pandey
Last updated: 22 September 2025 21:29
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1003286139

27 सितंबर तक उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, रायगढ़ में कर सकते है आवेदन जमा।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग के द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले में संचालित गौठानों को सुव्यवस्थित गौधाम के रूप में विकसित कर संचालन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जिला स्तरीय समिति के सदस्य सचिव के कार्यालय-उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, रायगढ़ में 27 सितंबर 2025 तक जमा कर सकते हैं।उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्यमार्गों एवं अन्य मार्गो में स्थित व्यवस्थायुक्त गौठान जिसमें शेड, फेंसिंग, पानी की उपलब्धता तथा चारागाह भूमि में बोरवेल एवं फेंसिंग सुविधा, अधोसंरचना पूर्व में निर्मित एवं संधारित है उन गौठानों में वर्तमान में गौसेवा आयोग से निहित शर्तों एवं निर्देशानुसार निराश्रित, घुमन्तु गौवंशीय पशुओं तथा गृह विभाग द्वारा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (यथा संशोधित 2011) छ.ग. कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 अंतर्गत जप्त गौवंशीय पशुओं को ही गौधाम में विस्थापित किया जाना है।  छ.ग.शासन द्वारा गौधाम योजना से संबंधित गाईड लाईन के अनुसार चयनित संस्था को शासन द्वारा उपलब्ध भूमि पर आवश्यकतानुसार दायित्वों जैसे- बाउन्ड्रीवाल निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पशु शेड निर्माण, गौधाम में उपलब्ध पशुओं को नियमित दाना-पानी की उपलब्धता, साफ सफाई, चारागाह विकास, लेखा संधारण, पशु चिकित्सा कार्य एवं शासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रस्तावित गौधाम को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में संचालन हेतु 05 वर्ष के लिए दिया जाएगा। गौधाम संचालन हेतु पंजीकृत एनजीओ, स्वयं सेवी संस्था, ट्रस्ट, एफपीओ, सहकारी समितियों को गौसेवा के क्षेत्र में 05 वर्ष कार्य का अनुभव, नस्ल सुधार एवं संचालन में 03 वर्ष का अनुभव, संस्था द्वारा पशुपालन प्रशिक्षण दिये जाने का अनुभव, जैविक खाद उत्पादन एवं जैविक खेती का अनुभव, हरा चारा उत्पादन कार्यकम का अनुभव, सामाजिक कार्य का अनुभव रखते हो, उन संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया जाना है।आवेदन पत्र के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के द्वारा गौठान को गौधाम योजनान्तर्गत एनजीओ, एसएचजी, एफपीओ, ग्रुप, सोसायटी से संचालन कराने का सहमति, प्रस्ताव संलग्न करना अनिवार्य होगा तथा आवेदन विकासखण्ड स्तरीय समिति के अनुशंसा सहित जिला स्तरीय समिति के सदस्य, सचिव कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायगढ़ में जमा किया जा सकता है, जिला स्तरीय समिति द्वारा समस्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत अंतिम चयन कर उक्त संस्था का प्रस्ताव राज्य गौसेवा आयोग को प्रेषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ नीचे पारा मै आज बिराजेगी माँ दुर्गा, कलश यात्रा से प्रारंभ होकर पूरे विधि विधान से पूजा की है बड़ी मान्यता. अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया सभी तैयारियां हो चुकी है पूर्ण.
Next Article प्राचार्य को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र के संबंध में छात्रों पर की थी अनुचित टिप्पणी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?