By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: विजयदशमी पर्व पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कल भव्य पथ संचलन, समाजिक एकता का देंगे संदेश!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > विजयदशमी पर्व पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कल भव्य पथ संचलन, समाजिक एकता का देंगे संदेश!
Latest News

विजयदशमी पर्व पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कल भव्य पथ संचलन, समाजिक एकता का देंगे संदेश!

Vivek Pandey
Last updated: 29 September 2025 18:02
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003317164

धरमजयगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर इस बार विजयदशमी पर्व को विशेष रूप से मनाने जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 30 सितंबर, मंगलवार को धरमजयगढ़ नगर में संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से गुजरेंगे। यह संचलन थाना परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगा। मार्ग में स्वयंसेवकों का उत्साह और अनुशासन नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पथ संचलन कार्यक्रम में अध्यक्षता पद्मश्री जागेश्वर यादव मुख्य वक्ता गोपाल यादव होंगे । वहीं संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पथ संचलन केवल एक आयोजन मात्र नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक परंपरा, संगठन शक्ति और एकजुटता का सशक्त संदेश देने वाला होगा। विजयदशमी पर्व शक्ति, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है, और इसी भाव को आत्मसात करते हुए संघ के स्वयंसेवक नगर भ्रमण करेंगे।

वहीं नगर में इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न स्थानों पर स्वागत की भी विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। समाज के हर वर्ग से इस आयोजन में शामिल होकर सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय एकात्मता के इस संदेश को साझा करने की अपील की गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नगर पंचायत घरघोडा बह रही है उल्टी गंगा, तालाब से जलकुंभी निकालकर फेंक रहे सड़क में
Next Article धरमजयगढ़ का ऐतिहासिक दुर्गापूजा एवं दशहरा उत्सव का 66 वा वर्ष श्रद्धालुओ का उमड़ रहा जनसैलाब.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?