By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -कलेक्टर
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -कलेक्टर
Latest News

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता -कलेक्टर

Vivek Pandey
Last updated: 15 November 2025 12:31
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003526909

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित और नियमानुसार निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 10 नवम्बर 2025/ जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आज साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार, पारदर्शी और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना और विश्वास कायम रखना है। इसलिए अधिकारी प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

1003526910


जनदर्शन में ग्राम गोपालपुर के सरपंच ने बताया कि आश्रित ग्राम भिखारीमाल में निर्माणाधीन नवीन प्राथमिक शाला भवन राशि स्वीकृति में विलंब के कारण अधूरा है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम कर्राजोर के श्याम गुप्ता ने हल्का पटवारी द्वारा ऑनलाइन बी-1 में त्रुटि सुधार नहीं किए जाने की शिकायत की। ग्राम कोड़ातराई के हरिशंकर ने अपनी दिव्यांग पुत्री के लिए पेंशन स्वीकृति, ग्राम बिंजकोट के सरपंच ने ग्राम में सड़क निर्माण, ग्राम अंजोरीपाली के 65 वर्षीय विजय पांडेय ने दिव्यांगता के आधार पर ई-साइकिल, ग्राम सरडामल की सुमित्रा ने विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपने समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर न्यायोचित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आवेदकों को शीघ्र राहत मिले। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजा धरमजयगढ़ जनपद पंचायत विकासखण्ड स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन!
Next Article कापू धान खरीदी केंद्र में कांटा पूजन कर किया गया धान खरीदी का शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?