By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: सामाजिक अंकेक्षण बना भ्रष्टाचार का कवच,कागजों में पारदर्शिता,!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > सामाजिक अंकेक्षण बना भ्रष्टाचार का कवच,कागजों में पारदर्शिता,!
Latest News

सामाजिक अंकेक्षण बना भ्रष्टाचार का कवच,कागजों में पारदर्शिता,!

Vivek Pandey
Last updated: 20 November 2025 17:02
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003540348

धरमजयगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण का तंत्र आज एक खोखला ढांचा बनकर रह गया है। बता दें,जिन बैठकों का उद्देश्य था—गांववासियों को पारदर्शिता का भरोसा देना, योजनाओं का सच उजागर करना और ग्राम स्तर पर जिम्मेदारी तय करना—वही ग्राम पंचायतों में अब महज औपचारिकता, दिखावा और कागज़ी खानापूर्ति बनकर रह गया है।

बता दें,जानकारी के अनुसार कई ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण प्रदाताओं द्वारा बिना कोरम पूरा किए, बिना दंडादेश अधिकारी की मौजूदगी के ही ग्राम सभा पूरी कर दी जाती है। विडंबना यह कि अधिकतर ग्राम सभाएं मात्र 20–25 ग्रामीणों की मौजूदगी में निपटा दी जाती हैं। और हैरानी तो तब होती है जब कई पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव तक उपस्थित नहीं रहता, फिर भी सामाजिक अंकेक्षण की “कार्यवाही पूर्ण” घोषित कर दी जाती है।

वहीं हाल ही की एक घटना तो पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगाती है—जहां कार्रवाई पंजी में ग्रामीणों के हस्ताक्षर पहले से ले लिए गए और ग्राम पंचायत सचिव शराब के नशे में ग्राम सभा में पहुंचा। वहीं नियम, प्रक्रिया और गरिमा—सभी को वहीं ध्वस्त कर दिया गया।

और हाल ही में बीते दिन ग्राम पंचायत सागरपुर के आश्रित गांव बागड़ाही में तो पारदर्शिता की पराकाष्ठा यह रही कि ग्राम पंचायत भवन को छोड़कर प्राथमिक शाला बागडाही के बंद कमरे में ग्राम सभा संपन्न कर दी गई। वहीं ग्रामीणों के बताए अनुसार कोरा कार्यवाही पंजी में ग्रामीणों के दस्तखत लिए गए, साथ पंचायत सचिव का शराब पीकर ग्राम सभा में शामिल होना। लेकिन वहीं सवाल उठता है,बंद कमरे में हुई ग्राम सभा किसके लिए थी? जनता के लिए या व्यवस्था को बचाने के लिए?

वहीं सूत्रों के अनुसार कई पंचायतों में अंकेक्षण प्रदाताओं, सचिवों, रोजगार सहायकों और सरपंचों के बीच पहले से ही तालमेल बैठा लिया जाता है। गांव में वास्तविक स्थिति चाहे जितनी जर्जर हो—रिपोर्ट में सब “उत्तम” दर्शाया जाता है। ऊपर भेजी गई फाइलें चमकदार, लेकिन धरातल पर हालात बदहाल। यही कारण है कि विकासखंड की रिपोर्ट हर बार “बेहतर” आती है, मानो इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार नाम की कोई चीज़ ही नहीं। वहीं आए दिन सोशल मीडिया और अखबारों में कई बार मामलों को उजागर किया गया, लेकिन उच्च अधिकारियों की चुप्पी आज भी उतनी ही गहरी है। जांच का आश्वासन तो मिलता है, पर वह आश्वासन भी केवल शब्दों की खुराक है, जिसे सुनकर ग्रामीणों के भरोसे की लौ और मंद पड़ जाती है।

लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यही है—जब हर ग्राम पंचायत की रिपोर्ट बेदाग आती है, तो फिर गांवों की हकीकत इतनी बदहाल क्यों है? कहीं ऐसा तो नहीं कि अंकेक्षण का यह तंत्र सच को छिपाने का मजबूत कवच बन चुका है? और वहीं धरमजयगढ़ का ग्रामीण परिवेश आज इसी सवाल से जूझ रहा है, क्या सामाजिक अंकेक्षण पारदर्शिता लाने के लिए है, या पारदर्शिता के नाम पर भ्रष्टाचार को ढंकने के लिए?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ के जमरगी डी मंडल से आरएसएस का ‘गृह सम्पर्क अभियान’ शुरू:शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर दिया गया जोर, सक्रिय भागीदारी का आह्वान!
Next Article जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव की सहमति से कापू मंडल के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?