By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कर्नाटक पावर के 1610 हेक्टेयर कोल ब्लॉक को ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से किया निरस्त — जंगल, हाथी व कृषि बचाने ग्रामीणों का बड़ा फैसला
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कर्नाटक पावर के 1610 हेक्टेयर कोल ब्लॉक को ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से किया निरस्त — जंगल, हाथी व कृषि बचाने ग्रामीणों का बड़ा फैसला
Latest News

कर्नाटक पावर के 1610 हेक्टेयर कोल ब्लॉक को ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से किया निरस्त — जंगल, हाथी व कृषि बचाने ग्रामीणों का बड़ा फैसला

Vivek Pandey
Last updated: 22 November 2025 16:41
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003560306

धरमजयगढ़, रायगढ़।
ग्राम पंचायत बायसी कालोनी में शुक्रवार 22 नवंबर को आयोजित ऐतिहासिक ग्राम सभा ने कर्नाटक पावर लिमिटेड के प्रस्तावित 1610 हेक्टेयर ओपन कोल ब्लॉक को सर्वसम्मति से सख्ती के साथ निरस्त कर दिया। ग्रामीणों ने पाँचवीं अनुसूची (1996) और छत्तीसगढ़ पेसा अधिनियम 2022 के तहत मिले संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कहा कि जंगल, हाथी, जमीन और खेती बचाने के लिए इस खनन परियोजना को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पंचायत क्षेत्र में 655.56 हेक्टेयर वन भूमि पर खनन का प्रस्ताव — हाथियों का प्रमुख आवास क्षेत्र प्रभावित

1003560313

ग्राम सभा में बताया गया कि प्रस्तावित क्षेत्र में 655.56 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है, जहाँ लगातार जंगली हाथियों का विचरण होता है। वर्ष 2001 से अब तक 59 ग्रामीणों की हाथियों के हमले से मौत तथा 2005 से अब तक 23 हाथियों की अलग-अलग कारणों से मृत्यु की घटनाओं ने जंगल और हाथियों के संरक्षण की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।ग्राम सभा ने कहा कि riयदि यह खनन हुआ तो जंगल और हाथियों दोनों को विनाशकारी परिणाम झेलने पड़ेंगे, इसलिए इस कोल ब्लॉक को पूरी तरह अस्वीकार किया जाता है।i

किसानों की कृषि भूमि और सालाना लाखों की कमाई पर संकट

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के हजारों किसान तरबूज, मक्का और धान की खेती से प्रति किसान लगभग 10 लाख रुपये वार्षिक आय अर्जित करते हैं।खनन शुरू होने पर कृषि भूमि नष्ट होगी जलस्त्रोत प्रदूषित होंगे
मिट्टी की उर्वरता खत्म होगी
किसानों की आजीविका पूरी तरह समाप्त हो जाएगी ग्राम सभा ने कहा, हम ऐसा विकास नहीं चाहते जो हमारी खेती, जंगल और अस्तित्व को खत्म कर दे।

भूमिअधिग्रहण का विरोध — खसरा में दर्ज अधिग्रहण क्षेत्र हटाने के निर्देश
बायसी कालोनी के ग्राम सभा ने इस बात पर कड़ा आपत्ति जताई कि किसानों की जमीन में बिना सहमति के भू-अर्जन क्षेत्र अंकित किया गया है।ग्राम सभा ने अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ को निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसानों की जमीन से भू-अर्जन की प्रविष्टि तुरंत हटाई जाए,
ताकि वे शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के ले सकें।

संवैधानिक अधिकारों का उपयोग — ग्राम सभा का अंतिम फैसला

ग्राम सभा ने पेसा एक्ट 2022 की धारा 4 (क), 4 (घ), 4 (च) और 4 (ज) का हवाला देते हुए कहा कि
भूमि, जल, वन पर ग्राम सभा का नियंत्रण सर्वोच्च है खनिज कार्य की स्वीकृति/अस्वीकृति का अंतिम अधिकार ग्राम सभा को है
बिना ग्राम सभा की सहमति कोई उद्योग, खदान, सर्वे, भू-अर्जन, विस्थापन अवैध है ग्राम सभा ने स्पष्ट घोषणा की —ग्राम सभा की असहमति के बाद इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन, सर्वे या जनसुनवाई पूरी तरह अवैध और गैरकानूनी मानी जाएगी।
अंतिम निर्णय — प्रस्तावित कोल ब्लॉक पूर्णतः निरस्त ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि कर्नाटक पावर का 1610 हेक्टेयर ओपन कोल ब्लॉक स्थायी रूप से निरस्त किया जाता है। ग्राम सभा की अनुमति के बिना क्षेत्र में कोई कार्य नहीं होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव की सहमति से कापू मंडल के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त!
Next Article सांसद राधेश्याम राठिया का कल धरमजयगढ़ प्रवास महतारी सदन का भूमि पूजन और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?