By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अंगूठा लगवाकर राशन गायब,विजयनगर के सैकड़ों गरीब-मजदूर किसान दो महीने से परेशान!जांच कर की जाएगी सख्त कार्यवाही –सुधा चौहाना
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अंगूठा लगवाकर राशन गायब,विजयनगर के सैकड़ों गरीब-मजदूर किसान दो महीने से परेशान!जांच कर की जाएगी सख्त कार्यवाही –सुधा चौहाना
Latest News

अंगूठा लगवाकर राशन गायब,विजयनगर के सैकड़ों गरीब-मजदूर किसान दो महीने से परेशान!जांच कर की जाएगी सख्त कार्यवाही –सुधा चौहाना

Vivek Pandey
Last updated: 5 December 2025 12:40
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003611597

धरमजयगढ़। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ जरूरतमंदों तक समय पर और ईमानदारी से पहुँचे। परंतु कापू क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयनगर की हकीकत इससे बिल्कुल उल्टा है। यहां के गरीब, मजदूर, किसान और भूमिहीन परिवार दो महीनों से शासन द्वारा दिए जाने वाले निशुल्क चावल, नमक, शक्कर और चना से वंचित हैं। अभाव की मार झेल रहे इन परिवारों की रसोई धीरे-धीरे सूख रही है, और उनकी आर्थिक परिस्थिति बदहाली की ओर बढ़ रही है।

संबंध में विजयनगर के सुरपारा, कंड्रजा और कोमपारा मोहल्लों के ग्रामीणों ने बताया कि राशन विक्रेता लक्ष्मी कुर्रे, मिरीगुड़ा द्वारा उन्हें ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर हर बार झांसा दे दिया जाता है। और अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देना ग्रामीणों के लिए किसी धोखे से कम नहीं। उनकी बातों में वर्षों का धैर्य टूटा हुआ और भूख की जस्बाती पीड़ा साफ झलकती है।

और आगे ग्रामीणों के अनुसार जब वे राशन मांगने जाते हैं, तो विक्रेता द्वारा लड़ाई-झगड़ा तक की नौबत ला दी जाती है,और उन्हें पल्ला झाड़कर वापस भेज दिया जाता है। कई वृद्ध, असहाय और गरीब परिवारों का कहना है कि वे महीनों से इस उम्मीद में दरवाजे खटखटा रहे हैं, कि शायद आज उनका हक मिल जाए। लेकिन वहीं हद तो तब हो गई, जब ग्रामीणों ने मजबूर होकर कहा कि अब वे इस अन्याय के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। उनकी आवाज़ में दर्द के साथ-साथ न्याय की उम्मीद भी झलक रही है।

स्थानीय प्रशासन पर भी गंभीर सवाल
ग्रामीणों ने यह भी खुलकर कहा कि राशन न मिलने की शिकायत कई गांवों के कई बार स्थानीय प्रशासन के पास कर चुके हैं, लेकिन न तो किसी ने जांच की, न कोई कार्रवाई हुई। तो फिर हमारे शिकायत करने से भी क्या होगा? वहीं उनका स्थानीय प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि एक दो राशन डीलर पर कार्यवाही करके अपना पल्ला झाड़ लिए, और अब तो बस आफिस की कुर्सी तोड़ रहे हैं। और अब कार्रवाई न होने से राशन विक्रेताओं का पूरा भय खत्म हो गया है। अब वे खुलेआम गरीबों के राशन में डाका डाल रहे हैं। स्थानीय विभाग सब जानते हुए भी अनजान बनने का ढोंग करते हुए मौन बैठा है।”

बहरहाल विजयनगर की इस स्थिति ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या योजनाएं केवल कागज़ों में चल रही हैं, या वाकई जनता तक पहुंच रही हैं? जब गरीब का राशन ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाए, तो शासन की नीतियों की आत्मा कहाँ जीवित रह जाती है?
अपडेट के लिए बने रहिए—
वहीं सूत्रों के अनुसार, केवल विजयनगर ही नहीं, बल्कि विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों में भी गरीबों का दो से तीन महीने का राशन विक्रेताओं द्वारा डकार लिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आज तक इन परिवारों को उनका हक नहीं मिला है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नगर पंचायत में अध्यक्ष–सीएमओ की सक्रियता बनी मिसाल… पढ़िए पुरी खबर!
Next Article धरमजयगढ़ के अलोला ग्राम पंचायत मे भ्रस्टाचार चरम पर सामुदायिक शौचालय मुहल्ले का बड़ा रहे शौभा! आखिर कौन है इन पर मेहरबान!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली!
Latest News 24 May 2026
CG News : कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कई शो-रूम कराए गए खाली!
Latest News 23 May 2026
धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Latest News 22 May 2026
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Latest News 22 May 2026
धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!
Latest News 20 May 2026
नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान धरमजयगढ़ की दुकाने भी रहेंगी बंद इस बंद को किया है समर्थन!
Latest News 18 May 2026
ताजा ब्रेक : सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार घायल, रायगढ़ रेफर
Latest News 16 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?