By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ
Latest News

खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ

Vivek Pandey
Last updated: 6 December 2025 18:53
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1003624549

खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ

बिना पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री, अधिनियम उल्लंघन और रिकॉर्ड में भारी कमी,दो मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी

कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई

खरसिया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में खरसिया क्षेत्र में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोरों की संयुक्त औचक जांच की गई, जिसमें नशीली दवाओं की अनियमित बिक्री को लेकर गंभीर तथ्य सामने आए। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उस शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बिना पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री की जानकारी मिली थी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में संबंधित विभाग को जिले के शहरी, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधात्मक दवाओं, नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। हाल ही में जिले के प्रभारी सचिव ने भी समीक्षा बैठक में आवश्यक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।

1003624546

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा राजेश मेडिकल, टी.आई.टी. कॉलोनी खरसिया, आशोक मेडिकल, अमरनाथ चौक, दीपक मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन रोड, तथा भगत मेडिकल स्टोर, रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान राजेश मेडिकल में दो नशीली दवाओं कोरेक्स, कोफ-विक्स—का डॉक्टर के पर्ची के बिना बिक्री पाया गया, जिसके कारण स्टोर संचालक को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियम 1945 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार भगत मेडिकल स्टोर में नशीली दवाओं का विक्रय रिकॉर्ड एवं डॉक्टर की पर्ची मौके पर उपलब्ध नहीं पाई गई। रिकॉर्ड में भारी कमी को गंभीर मानते हुए यहां भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि वे किसी भी प्रकार की नशीली दवा बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के न बेचें तथा रिकॉर्ड संधारित करना अनिवार्य है। साथ ही सिरिंज जैसी चिकित्सीय वस्तुओं के बिल सहित विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि निरीक्षक अमित राजोरिया, विजय कुशवाहा, सुश्री साविता रानी, प्रवीण तिवारी एसडीएम खरसिया तथा प्रमात पटेल एसडीओपी खरसिया उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य
Next Article जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव के जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया विशेष मिलन समारोह! जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशु शशि ने केक कटवा कर खलबोरा में किया भव्य वन भोज का आयोजन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?