By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: तमनार जनसुनवाई के खिलाफ जनआंदोलन तेज, धरमजयगढ़ क्षेत्रों से हजारों ग्रामीणों का ऐतिहासिक समर्थन…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > तमनार जनसुनवाई के खिलाफ जनआंदोलन तेज, धरमजयगढ़ क्षेत्रों से हजारों ग्रामीणों का ऐतिहासिक समर्थन…
Latest News

तमनार जनसुनवाई के खिलाफ जनआंदोलन तेज, धरमजयगढ़ क्षेत्रों से हजारों ग्रामीणों का ऐतिहासिक समर्थन…

Vivek Pandey
Last updated: 25 December 2025 21:50
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003716020

जनता की सहमति के बीना ‘जनसुनवाई’ एक छलावा – शासन-प्रशासन पर संविधान और कानून की अनदेखी के गंभीर आरोप…

धौंराभांठा न्यूज़ :- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत धौंराभांठा में गारे–पेलमा कोयला सेक्टर-1 की प्रस्तावित कोयला खदान को लेकर आयोजित की गई फर्जी जनसुनवाई के विरोध में तमनार क्षेत्र में चल रहा जनआंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार को 14वां दिन धरमजयगढ़ विकासखंड से हजारों की संख्या में कोल परियोजना से प्रभावित किसान, आदिवासी और ग्रामीण तमनार के सीएसपी चौक लिबरा धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को खुला समर्थन दिया।

1003716017 1

इस विशाल जनसमर्थन के साथ यह साफ हो गया है कि कोयला परियोजना के नाम पर जनता की जमीन, जंगल, जल और आजीविका पर किए जा रहे हमले के खिलाफ क्षेत्रीय असंतोष अब जिले की सीमाएं लांघ चुका है। जनसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जनसुनवाई को “जनता की सहमति का दिखावटी और फर्जी आयोजन” करार दिया।

शासन-प्रशासन पर संवैधानिक अधिकारों के दमन का आरोप…

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में पाँचवीं अनुसूची, पेसा कानून और ग्रामसभा की अनिवार्य सहमति को दरकिनार कर शासन-प्रशासन कॉर्पोरेट हितों के दबाव में काम कर रहा है। प्रभावित ग्रामीणों की आपत्तियों, लिखित विरोध और संवैधानिक अधिकारों को सुनने के बजाय जनसुनवाई को औपचारिकता बनाकर परियोजना थोपने की कोशिश की जा रही है।

1003716014

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी कि ग्रामसभा की सहमति के बिना किसी भी खनन परियोजना को लागू करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह आदिवासी समाज के अस्तित्व पर सीधा हमला है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं, बल्कि पर्यावरण, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है।

प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल…

सभा के दौरान प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि जनसुनवाई के नाम पर पुलिस बल, दमन और डर का माहौल बनाकर ग्रामीणों की आवाज दबाई जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार और जिला प्रशासन वास्तव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखते हैं, तो पहले जनता की बात सुने और परियोजना को तत्काल निरस्त करे।

जिलेभर के आंदोलनों को एकजुट करने का संकल्प
सभा के अंत में तमनार, धरमजयगढ़ और आसपास के प्रभावित गांवों के ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने पूरे रायगढ़ जिले के जनआंदोलनों को एकजुट करने का संकल्प लिया। आंदोलनकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जनसुनवाई और गारे–पेलमा कोयला परियोजना को निरस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नारेबाजी और जनसैलाब के बीच यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि गारे–पेलमा कोयला परियोजना के खिलाफ जनविरोध अब थमने वाला नहीं है, और आने वाले दिनों में यह आंदोलन सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनने जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article अटल जयंती पर धरमजयगढ़ में श्रद्धा और संकल्प का संगम, अटल परिसर में हुआ माल्यार्पण!सांसद राधेश्याम राठिया हुवे शामिल!
Next Article धर्मजयगढ़ में उग्र आक्रोश बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर 30122025 को होगा पुतला दहन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?