By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: माण्ड नदी के चपले एनीकट में हाईड्रो पंपिंग सिंचाई परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > माण्ड नदी के चपले एनीकट में हाईड्रो पंपिंग सिंचाई परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Latest News

माण्ड नदी के चपले एनीकट में हाईड्रो पंपिंग सिंचाई परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Vivek Pandey
Last updated: 8 January 2026 20:52
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
105360

मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

तालाब व फील्ड चैनल के माध्यम से खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई जल

रायगढ़, 8 जनवरी 2026/ रायगढ़ जिले के विकासखण्ड खरसिया अंतर्गत माण्ड नदी पर स्थित चपले एनीकट में संचालित हाईड्रो पंपिंग आधारित सिंचाई कार्य का आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारतीय विज्ञान संस्थान (आई.आई.एस.सी.) बैंगलुरू के प्रोफेसर श्री पुनित सिंह, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग श्री होमेश नायक, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तकनीकी अमला एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए 292.89 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 196.52 लाख रुपए की राशि का अनुबंध किया जा चुका है। वर्तमान में हाईड्रो टरबाईन पंप आधारित प्लेटफार्म का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं प्लेटफार्म से डिस्ट्रीब्यूशन चैम्बर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य 50 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। चपले एनीकट से हाईड्रो टरबाईन पंप आधारित प्लेटफार्म के मध्य पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगतिरत है।

105361


कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से चपले एनीकट से पानी डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली के माध्यम से तालाब तक पहुंचाया जाएगा तथा वहां से फील्ड चैनल के जरिए किसानों के खेतों तक सिंचाई जल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article रात के सन्नाटे में हाथी और इंसान की टकराहट, सोशल मीडिया पर वायरल भयावह दृश्य, वनविभाग नदारद! ग्रामीणों का कहना कभी समय पर नहीं पहुंचता वन अमला!
Next Article धरमजयगढ़ एसआईआर: दस्तावेज सत्यापन और दावा आपत्ति प्रारंभ 22 जनवरी तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत में कल होगा आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन! मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया होंगे शामिल!! प्रदेश भर के पंजीकृत किसानों को लगभग 10324 करोड रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से होगा भुगतान!
Latest News 27 February 2026
अनुभव और सक्रियता को मिला सम्मान, विजय शर्मा बने जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष!
Latest News 27 February 2026
धरमजयगढ़ के कापू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर बहस छेड़ दी है।
Latest News 26 February 2026
जिला कांग्रेस कमेटी को मिला नया नेतृत्व, राजीव अग्रवाल और गगनदीप सिंह कोमल बने जिला सचिव!
Latest News 26 February 2026
धरमजयगढ़ -कापू मुख्य मार्ग मे पिकअप पलटने से 2की मौत 12घायलों को किया गया रायगढ़ रिफर पड़े पूरी खबर!
Latest News 26 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?