



रायगढ़।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मखमूर इकबाल खान जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश मंत्री श्री रविन्द्र सिंह भाटिया , भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री अरुण धर दीवान जी के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री असलम हुसैन जी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ विधानसभा अंतर्गत घरघोड़ा, कुड़ुमकेला एवं छाल मंडलों में संगठनात्मक समीक्षा (परिक्षण) बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस बैठक का उद्देश्य मंडल स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करना, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री असलम हुसैन जी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री ललित यादव जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री शिंदे जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अमल साय जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री साहिल मनिहार जी, श्री हमीद अली शेरू जी, श्री जितेंद्र निषाद जी, श्री परमजीत भाटिया जी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया।





