By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ, सरगुजा को 523 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ, सरगुजा को 523 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
Latest News

मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ, सरगुजा को 523 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

Vivek Pandey
Last updated: 14 February 2026 08:54
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003913114

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने सभी को मैनपाट महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान मैनपाट में पर्यटन के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये तथा सीतापुर में सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण के लिए घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिले में 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपये की राशि के 109 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा की संस्कृति, अस्मिता को दिखाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है यह समारोह।

1003913126

इस महोत्सव से यहां की संस्कृति से देश-दुनिया परिचित होंगे। बाहर से आने वाले एवं स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम लोग विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते में एक हजार हर महीने आता है, 15 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए उनके खाते में जा चुका है। आप लोगों ने देखा है कि 2 साल में यशस्वी प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के आशीर्वाद के कारण उनके दृढ़ ईच्छा शक्ति के कारण यह क्षेत्र नक्सवाद से मुक्त हो रहा है। मैं अपने प्रदेश के जवानों के साहस को नमन करता हूं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तिब्बती बंधुओं द्वारा तिब्बती संस्कृति पर आधारित “ताशी शोपा“ नृत्य के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, स्थानीय प्रशासन, आबकारी विभाग मौन!और शहर मे बढ़ रही चोरी की वरदात!
Next Article नगर पंचायत धरमजयगढ़ की पूर्व पार्षद मंजिला एक्का बनी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष अनुभव और सक्रियता का मिला सम्मान!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?