
धरमजयगढ़ न्यूज़ —-धरमजयगढ़ भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और महिलाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, पूर्व नगर पंचायत पार्षद श्रीमती मंजिला एक्का को महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
अनुभव और सक्रियता का मिला सम्मान
मंजिला एक्का लंबे समय से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय रही हैं। पार्षद के रूप में उनके पिछले कार्यकाल और जमीनी स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए संगठन ने उन पर यह भरोसा जताया है.
मंजिला एक्का का संकल्प
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती मंजिला एक्का ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो गौरवपूर्ण दायित्व सौंपा है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाएंगे
