By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Latest News

श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

Vivek Pandey
Last updated: 15 February 2026 11:13
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
139525

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

डीएमएफ मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

रायगढ़, 15 फरवरी 2026/ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान रात एक बजे ग्राम-कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर के सामने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

139526

प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड निर्माण, आगंतुकों के विश्राम एवं भोजन के लिए शेड निर्माण, शौचालय परिसर भवन का निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण शामिल हैं। उन्होंने इन कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा और आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

139527


रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी। बताया जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया।

139527 1

वर्षा, ग्रीष्म और शीत-तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान बन चुकी है। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !
Next Article नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं साई मोबाइल के संचालक गुरदासमल चैनानी की धर्मपत्नी का दुखद निधन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नगर पंचायत धरमजयगढ़ द्वारा डोर टू डोर की जा रही राजस्व वसूली मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भरत लाल साहू भी हुवे शामिल!
Latest News 31 March 2026
चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग हेतु 33.70 की स्वीकृति से विकास को गति मिलेगी :- राधेश्याम राठिया
Latest News 31 March 2026
चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग हेतु 33.70 की स्वीकृति से विकास को गति मिलेगी :- राधेश्याम राठिया
Latest News 31 March 2026
अंबुजा सीमेंट्स के कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि परिवर्तन पर ग्रामीणों ने जताई कड़ी आपत्ति!
Latest News 30 March 2026
धरमजयगढ़ उपवन मंडला अधिकारी बालगोविन्द साहू का हुआ स्थानांतरण सुयश धर दीवान होंगे नये उपवन मंडला अधिकारी धरमजयगढ़ आदेश जारी!
Latest News 30 March 2026
धरमजयगढ़ उपवन मंडला अधिकारी बालगोविन्द साहू का हुआ स्थानांतरण!सुयश धर दीवान होंगे नये उपवन मंडला अधिकारी धरमजयगढ़ आदेश जारी!
Latest News 30 March 2026
धरमजयगढ़ में महिला शक्ति का उत्सव: जागरूकता, सहभागिता और सशक्तिकरण का प्रेरक संगम
Latest News 30 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?