By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: आगामी दिनों में बूथ और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का होगा आयोजन– गोकुल नारायण यादव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > आगामी दिनों में बूथ और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का होगा आयोजन– गोकुल नारायण यादव
Latest News

आगामी दिनों में बूथ और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का होगा आयोजन– गोकुल नारायण यादव

Vivek Pandey
Last updated: 18 February 2026 11:05
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260218 WA0096 1


धरमजयगढ़ न्यूज़ — भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत दिनों आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का प्रांतीय कार्यशाला में रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया गया. वही कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल और बूथ स्तर पर भी आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे भाजपा का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पंहुचा कर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए. जिले के सभी मंडल एवं बूथों में जिले के प्रशिक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे. वही उन्होंने बताया कि विशेष रूप से सात प्रमुख विषयों का चयन किया गया है इनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा के जुड़ाव और हमारी विचारधारा जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर पर चर्चा, कार्यकर्ता की आदर्श कार्य पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति, सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि शामिल है! छत्तीसगढ़ के 479 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होना है. जिसमें 27196 बूथों के कार्यकर्ता भी प्रशिक्षित होंगे. नए एवं पुराने कार्यकर्ता भी भाजपा की रीति- नीति के बारे में अवगत होंगे, वही यह प्रशिक्षण भाजपा की एक सतत प्रक्रिया है!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…अश्वनी पटनायक बने तमनार नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर…
Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप डीएमएफ मद से आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण, कलेक्टर ने किया स्थलीय निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Latest News 24 September 2026
पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?