By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ के कापू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर बहस छेड़ दी है।
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ के कापू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर बहस छेड़ दी है।
Latest News

धरमजयगढ़ के कापू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Vivek Pandey
Last updated: 26 February 2026 19:18
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
149306

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के कापू तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर के कंड्रजा गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर उठे सवालों ने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर बहस छेड़ दी है। बीते दिनों सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं तहसील एवं थाना पहुंचीं और राशन वितरण में कथित गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच–सचिव तथा विक्रेता पंच के माध्यम से राशन वितरण किया जाता है, जहां हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपों में यह भी कहा गया कि पंच द्वारा 300 रुपये की वसूली की जा रही है और स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी जा रही है—“जब तक 300 रुपये जमा नहीं होंगे, तब तक राशन नहीं मिलेगा।” इन आरोपों के समर्थन में वीडियो बयान भी प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया।

149317

हलचल बढ़ते ही स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग हरकत में आए। खाद्य निरीक्षक ने ग्राम पंचायत पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय समाचार चैनलों में यह बयान सामने आया कि खबर “भ्रामक” है; 300 रुपये की राशि राशन से नहीं, बल्कि पंचायत द्वारा वसूले जाने वाले मकान टैक्स से संबंधित है।

यहीं से प्रश्नों की नई श्रृंखला शुरू होती है। यदि यह राशि वास्तव में मकान टैक्स है, तो क्या टैक्स न देने पर राशन रोके जाने की धमकी देना उचित है? बिना राशन दिए ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाना किस नियम के अंतर्गत आता है? क्या ऐसे प्रावधान खाद्य विभाग द्वारा स्वीकृत हैं? ग्रामीण क्षेत्रों में कई राशन दुकानों से ऐसी ही शिकायतें समय-समय पर स्थानीय से लेकर जिला स्तर तक सामने आती रही हैं। आरोप यह भी है कि अक्सर “वसूली के प्रावधान” बताकर मामलों को शांत कर दिया जाता है, जबकि हितग्राहियों को उनका हक नहीं मिल पाता।

एक और गंभीर सवाल यह है कि ग्राम पंचायत विजयनगर में 300 रुपये का मकान टैक्स—क्या यह निर्धारित, वैधानिक राशि है या फिर मनमानी एवं अवैध उगाही? हितग्राहियों को दी गई रसीदों पर सरपंच-सचिव की सील-मोहर और हस्ताक्षर का अभाव क्यों है? यदि प्रक्रिया पारदर्शी है, तो दस्तावेज़ों में यह कमी कैसे रह गई?

इन तमाम प्रश्नों के बीच ग्रामीण हितग्राही अब शिकायत दर्ज कराने से कतराते दिखाई दे रहे हैं। डर, दबाव और अस्पष्ट नियमों के बीच फंसा आम नागरिक यही पूछ रहा है—क्या राशन उसका अधिकार है या किसी टैक्स और अंगूठे के बीच उलझी औपचारिकता? जवाब प्रशासन को देना है, और जवाबदेही तय करना भी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जिला कांग्रेस कमेटी को मिला नया नेतृत्व, राजीव अग्रवाल और गगनदीप सिंह कोमल बने जिला सचिव!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जिला कांग्रेस कमेटी को मिला नया नेतृत्व, राजीव अग्रवाल और गगनदीप सिंह कोमल बने जिला सचिव!
Latest News 26 February 2026
धरमजयगढ़ -कापू मुख्य मार्ग मे पिकअप पलटने से 2की मौत 12घायलों को किया गया रायगढ़ रिफर पड़े पूरी खबर!
Latest News 26 February 2026
हमने बनाया है हम ही सवारेंगे वाक्य को चरितार्थ करने वाला सर्व समावेशी बजट!1.72 लाख करोड़ की इस बजट में युवाओं,किसानों,महिलाओं, गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं — गोकुल नारायण यादव
Latest News 24 February 2026
CG Budget 2026-27: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगाई सौगातों की झड़ी
Latest News 24 February 2026
धरमजयगढ़ युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए समय अग्रवाल युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल!
Latest News 24 February 2026
एआई समिट में कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की कुंठित मानसिकता:अरुण धर दीवान
Latest News 23 February 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र के कंडरजा में राशन वितरण को लेकर बड़ी धांधली उजागर ₹300 रुपए लेकर पंच दे रहे राशन.ग्रामीणों ने लगाया संगीन आरोप!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 23 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?