



रायपुर न्यूज़ — छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है! भाजपा ने अपने पैनल केंद्र को भेज दिया गया है.वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष और भारतीय कृषि अनुसंधान के सदस्य टीकाराम पटेल का लगभग राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है! जनसंघ के जमाने से जुड़े हुए और भारतीय जनता पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों में अपने उत्तरदायित्व को निभाने का यह लाभ उन्हें मिला है. प्रशंसाको में खुशी की लहर है!हो.स.






