By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण रोकने नया कानून स्वागतेय: टीकाराम पटेल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण रोकने नया कानून स्वागतेय: टीकाराम पटेल
Latest News

छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण रोकने नया कानून स्वागतेय: टीकाराम पटेल

Vivek Pandey
Last updated: 20 March 2026 13:36
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
169876

नये कानून से घबरा कर अनर्गल आरोप प्रत्यारोप में लग गये विधर्मी: महेश चैनानी

धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026’ पारित किया है, जो अत्यंत कठोर है।कानून का स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा के संयोजक टीकाराम पटेल एवं जिला भाजपा सदस्य महेश चैनानी ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस नये कानून के तहत जबरन, लालच या धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर आजीवन कारावास तक की सजा और भारी जुर्माने (5 से 30 लाख तक) का प्रावधान है। यह कानून गैर-जमानती है और इसमें 10-20 साल की कैद भी शामिल है।विज्ञप्ति में कहा गया है की इस नये कानून से घबराकर कुछ विधर्मी संघ और हिन्दु ध्वजवाहकों पर अनर्गल आरोप प्रत्यारोप करने में लग गये हैं।
छत्तीसगढ़ में नए धर्मांतरण कानून की मुख्य विशेषताएं
कठोर सजा: दोषी पाए जाने पर 7 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा।
जुर्माना: 5 लाख से 30 लाख रुपये तक का जुर्माना।
अपराध की प्रकृति: सभी अपराध संज्ञेय (Cognizable) और गैर-जमानती (Non-bailable) होंगे।
विशेष प्रावधान: महिलाओं, नाबालिगों, अनुसूचित जाति (SC), और अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों के धर्मांतरण पर 10 से 20 साल तक की कैद।
सामूहिक मतांतरण: सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और भारी जुर्माना।
सूचना अनिवार्य: स्वैच्छिक मतांतरण के लिए भी अब जिला मजिस्ट्रेट को 60 दिन पहले लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा।
पैतृक धर्म वापसी: अपने पैतृक धर्म में वापसी को इस कानून के तहत मतांतरण नहीं माना जाएगा।
विशेष अदालत: इस कानून के तहत मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष सत्र न्यायालय का गठन किया जाएगा।
डिजिटल माध्यम: डिजिटल माध्यमों से दिए जाने वाले प्रलोभन को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है।
यह विधेयक छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 1968 को प्रतिस्थापित करेगा, जिसका उद्देश्य अवैध धर्मांतरण पर पूरी तरह से रोक लगाना है। इस कानून के पास होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है और शीघ्र ही धाराजयगढ़ के अम्बेटीकरा में धन्यवाद ज्ञापन हेतु प्रबल प्रताप जी के नेतृत्व में माता पुजारियों का विशाल आमसभा का आयोजन किया जायेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article वर्ष प्रतिपदा पर नवचेतना का आह्वान, धरमजयगढ़ में बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा का आयोजन!
Next Article मंडल धरमजयगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 28 मार्च से – भरतलाल साहू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मंडल धरमजयगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 28 मार्च से – भरतलाल साहू
Latest News 20 March 2026
वर्ष प्रतिपदा पर नवचेतना का आह्वान, धरमजयगढ़ में बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा का आयोजन!
Latest News 19 March 2026
ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Latest News 18 March 2026
धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू! बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Latest News 18 March 2026
धरमजयगढ़ जे.एम.एफ.सी. कोर्ट के लिए रायगढ़ कलेक्टर ने भूमि का किया आवंटन!जल्द होगी सारी प्रक्रियाएं शुरू बार काउंसिल ने कलेक्टर रायगढ़ का जताया आभार!
Latest News 18 March 2026
5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Latest News 15 March 2026
वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest News 15 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?