By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!
Latest News

धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!

Vivek Pandey
Last updated: 20 May 2026 16:31
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
SHARE
IMG 20260520 WA0132

*धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल*

कूड़ेकेला:- छत्तीसगढ़ का वन विभाग अक्सर अपने अनोखे कारनामों के लिए सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल वन परिक्षेत्र से जो मामला सामने आया है उसने विभाग के पूरे गणित पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा छत्तीसगढ़ अटल नगर रायपुर के पत्र क्रमांक कैम्पा/05/एस ओ 2025-26/1535 और स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में पास हुए करोड़ों के बजट में से एक ऐसा अजूबा निकलकर सामने आया है जिसे सुनकर आम आदमी तो क्या बड़े बड़े इंजीनियर भी अपना सिर पकड़ लें।
​मामला कैम्पा मद से स्वीकृत 53.29 लाख रुपये की भारी भरकम राशि से बनने वाले मिट्टी के तालाबों मृदा एवं जल संरक्षण सतही तालाब से जुड़ा है। लेकिन चौंकिए मत खेल बजट मिलने के बाद शुरू हुआ है
*​कागजों पर 53 लाख और ठेका मिला सिर्फ 10 लाख में*:-​विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एस ई सी एल छाल एस एम सी परिक्षेत्र में प्रथम वर्ष के कार्यों के लिए किश्तों में राशि स्वीकृत की गई थी जो क्रमश 12.29, 10.21, 9.68, 10.18 और 10.92 लाख रुपये थी। इन सबको मिलाकर कुल 53.29 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हुआ और धरमजयगढ़ वनमंडल अधिकारी ने पत्र क्रमांक 14 दिनांक 22 जनवरी के जरिए इसे तकनीकी स्वीकृति भी दे दी।​नियमों के मुताबिक इस राशि से 20 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और 3 मीटर गहरा तालाब निर्माण कार्य कराया जाना था। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की। अब यहाँ एंट्री होती है जादुई आंकड़ों’ की
​L-1 न्यूनतम बोली उदय गुप्ता नामक ठेकेदार ने इस पूरे काम को महज 10,68,391 रुपये दस लाख अड़सठ हजार तीन सौ नब्बे रुपये में करने का टेंडर डाल दिया और काम अपने नाम कर लिया।
​L-7 अधिकतम बोली वहीं साहिल इंटरप्राइजेस ने इसके लिए 15,46,355 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी।
​बड़ा सवाल जिस काम की सरकारी वैल्यू एस्टीमेट विभाग के आला अफसरों और इंजीनियरों ने 53.29 लाख रुपये तय की थी उसे कोई ठेकेदार सिर्फ 10 लाख रुपये में कैसे पूरा कर सकता है क्या विभाग का एस्टीमेट पूरी तरह फर्जी था या फिर ठेकेदार के पास कोई अलादीन का चिराग है।
बड़ा सवाल;-​गुणवत्ता बचेगी या सिर्फ कागजों पर खुदेगा तालाब
​इस पूरे मामले ने छाल वन परिक्षेत्र में सुगबुगाहट तेज कर दी है। क्षेत्र के जानकार और ग्रामीण अब विभाग की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं:
​मापदंडों का मखौल:- क्या महज 10 लाख रुपये में 20x20x3 मीटर का तालाब और उससे जुड़े मृदा संरक्षण के कार्य वन विभाग के कड़े मापदंडों के तहत पूरे हो पाएंगे
​बाकी के 43 लाख कहाँ जाएंगे अगर 10 लाख में काम हो रहा है तो स्वीकृत 53.29 लाख में से बची हुई करीब 43 लाख रुपये की भारी भरकम राशि का क्या होगा क्या यह राशि विभाग और ठेकेदार की आपसी सेटिंग की भेंट चढ़ जाएगी जब सरकारी खजाने को इस तरह टेंडर के नाम पर सस्ता दिखाया जा रहा है तो धरमजयगढ़ वनमंडल के जिम्मेदार अधिकारी इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।
​भ्रष्टाचार की बू या कोई अदृश्य खेल:-​जानकारों का कहना है कि यह या तो सरकारी पैसे को ठिकाने लगाने का कोई नया तरीका है या फिर काम की क्वालिटी से भयंकर समझौता होने वाला है। अमूमन टेंडर सरकारी रेट से 10 , 20% कम पर छूटते हैं लेकिन यहाँ तो सीधे 80% की गिरावट देखी जा रही है!
​अब देखना यह होगा कि इस अजीबोगरीब कारनामे’ पर वन विभाग के उच्च अधिकारी और कैम्पा के जिम्मेदार अफसर संज्ञान लेते हैं या फिर हमेशा की तरह इस तालाब के पानी में भी भ्रष्टाचार का सच डूब जाएगा।

​

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान धरमजयगढ़ की दुकाने भी रहेंगी बंद इस बंद को किया है समर्थन!
Next Article कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026
धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026
धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय! मोदी जी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना!
Latest News 10 June 2026
कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी
Latest News 9 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?