By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!
Latest News

धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!

Vivek Pandey
Last updated: 10 May 2026 10:37
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
217048


धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ नगर इन दिनों चोरों के लिए मानो सुरक्षित गढ़ बनता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। बीती रात मुख्य सड़क किनारे सिविल लाइन चौक स्थित दीपेश शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर मरम्मत के लिए आए मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी सबसे पहले दुकान के पड़ोसियों को हुई, जिन्होंने तत्काल दीपेश शर्मा को सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था।

घटना की सूचना तुरंत धरमजयगढ़ थाना में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 4 तारीख की रात बस स्टैंड स्थित पान ठेला और शिव पटेल के घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां से सोना की अंगूठी सहित नगदी रकम चोरी कर ली गई थी। इन घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।
स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश
नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। साथ ही रात्रि गश्त की व्यवस्था को लेकर भी आमजन सवाल उठा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए, संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, ताकि नगर में भय का माहौल समाप्त हो सके और भविष्य में किसी बड़ी वारदात को रोका जा सके।

वही इस पूरे मामले को लेकर धरमजयगढ़ थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया की संदेह के आधार पर कुछ आरोपियों को पकड़ा गया है और पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे. वहीं रात्रि गश्ती और बढ़ाया जाएगा गस्ती प्रक्रिया को तेज किया जाएगा!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धर्मजयगढ़: संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Next Article दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026
प्रसव पीड़ा से कहरती रही महिला, ग्रामीणों ने खाट के सहारे नदी पार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?