By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Latest News

दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Vivek Pandey
Last updated: 11 May 2026 10:02
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
218365


धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र छाल के केराझरिया आरएफ 511 क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक हाथी शावक की दलदल में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शावक दल के साथ जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा था, इसी दौरान वह दलदली क्षेत्र में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद हाथियों का दल काफी देर तक आसपास मंडराता रहा, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कुछ दिन पहले भी हुई थी शावक की मौत

218368


गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पूर्व भी छाल क्षेत्र के सिंघिझाप डैम में पानी में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हुई थी। लगातार हो रही हाथी शावकों की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्षेत्र में 35 हाथियों का दल मौजूद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगभग 35 हाथियों का दल मौजूद है। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
वन अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!
Next Article वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड से बिछड़ा नन्हा हाथी शावक, वन विभाग की टीम जुटी मिलाने की कोशिश में!
Latest News 11 September 2026
भाजपा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष टार्जन भारती का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ नगर पंचायत के सभागार मनाया गया!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला 13 सितंबर को सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प 13.09 को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026
एकलव्य विद्यालय के छात्राओं की समस्या को लेकर सीएम साय सख्त, फोन पर कलेक्टर से की बातचीत, जानें क्या-क्या निर्देश दिए…
Latest News 8 September 2026
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के पहल पर करोडो रुपए की सौगात सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का जताया आभार!
Latest News 8 September 2026
वूमेन फॉर ट्री’ पहल से घरघोड़ा में हरियाली के साथ महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा
Latest News 8 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?