By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
Latest News

वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश

Vivek Pandey
Last updated: 13 May 2026 11:10
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
219826


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, रायपुर के तत्वाधान में वन वृत्त बिलासपुर के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है। संघ के संभागीय पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर वन कर्मचारियों की समस्याओं, नियम विरुद्ध स्थानांतरण तथा अन्य मामलों के निराकरण हेतु प्रशासन से अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
संघ ने कहा कि समस्याओं के निराकरण में गंभीरता नहीं दिखाए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर द्वारा आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन चार चरणों में किया जाएगा।

219814 1


पहले चरण में 13 मई 2026 को वन कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दूसरे चरण में 18 मई 2026 को भोजन अवकाश के दौरान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, बिलासपुर वृत्त के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
तीसरे चरण में 25 मई 2026 को एक दिवसीय अवकाश लेकर संपूर्ण कार्य बंद रखा जाएगा।
वहीं चौथे चरण में आगामी निर्धारित तिथि पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वन कर्मचारी संघ ने स्थानीय समाचार पत्रों एवं मीडिया से आंदोलन को प्रमुखता से प्रकाशित करने की अपील भी की है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Next Article CG में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, खाद्य सचिव ने की अफवाहों से बचने की अपील
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?