By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत उड़े गाड़ियों के परखच्चे मची चीख पुकार*
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत उड़े गाड़ियों के परखच्चे मची चीख पुकार*
Latest News

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत उड़े गाड़ियों के परखच्चे मची चीख पुकार*

Vivek Pandey
Last updated: 16 May 2026 13:37
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260516 WA0119


​कुड़ेकेला:- रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुड़े केला मुख्य मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के सामने के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई जिसे सुनकर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।​मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल पहली बाइक स्प्लेंडर प्रो CG 12 BC 6255 में कछार निवासी परिवार सवार था। वहीं दूसरी बाइक CG 14 MX 1244 में पत्थलगांव क्षेत्र के दुदुंगजोर कांसाबहार निवासी एक दंपति अपने दो मासूम बच्चों के साथ जा रहे थे।

IMG 20260516 WA0122


​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ियां विपरीत दिशा से आ रही थीं और अचानक अनियंत्रित होकर आमने सामने भिड़ गईं। टक्कर होते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई हालांकि सभी सवारों को चोटें आई हैं।
*​मदद को दौड़े ग्रामीण भेजा गया अस्पताल*:-​हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को संभाला। बच्चों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग सहम गए थे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article CG में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, खाद्य सचिव ने की अफवाहों से बचने की अपील
Next Article ताजा ब्रेक : सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार घायल, रायगढ़ रेफर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?